शाजापुर - मंडी में हम्मालों ने काम बंद कर की हड़ताल, आए दिन हो रही परेशानी

शाजापुर - मंडी में हम्मालों ने काम बंद कर की हड़ताल, आए दिन हो रही परेशानी

शाजापुर। एबी रोड स्थित कृषि उपज मंडी में गुरूवार को हम्मालों ने काम बंद कर दिया और हड़ताल कर दी। हम्मालों का कहना है कि आवक बहुत ज्यादा हो रही है, लेकिन अव्यवस्थाओं के चलते किसान अपना माल बाहर ही उतार रहे हैं। ऐसे में हमें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हम्मालों ने बताया कि बाहर से हमें माल अंदर लाना पड़ता है। ऐसे में हमें बाहर से माल अंदर लाना पड़ रहा है, जिससे हमें हादसा होने का भी डर बना रहता है, लेकिन कई बार अधिकारियों से भी व्यवस्थाओं मे सुधार करने की बात कही, लेकिन आज तक हमारी सुनवाई नहीं हुई है। हम्मलो ने बताया कि हम लोग करीब 1 हजार लोग यहां काम करते हैं जिसमें से आज 500 लोग ही आए हैं और सभी हड़ताल पर हैं। जब तक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती हम गाड़ी नहीं भरेंगे।