42 साल की उम्र में कैटरीना कैफ बनी मां, दिया बेटे को जन्म, जानिए क्यों इस एज में बढ़ जाते हैं मिसकैरिज के चांसेज?
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने 42 साल की उम्र में बेटे को जन्म दिया है। हालांकि डॉक्टरों के मुताबिक, यह उम्र प्रेग्नेंसी के लिहाज से काफी जोखिम भरी मानी जाती है। वहीं, आईवीएफ एक्सपर्ट डॉ. रिदम गुप्ता का कहना है कि इस उम्र में मां के बच्चे को जन्म देने पर उनमें जेनेटिक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ मां बन गई हैं। उन्होंने आज, 7 नवंबर 2025 को एक बेटे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी की जानकारी एक्ट्रेस के पति और अभिनेता विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। बता दें कि एक्ट्रेस शादी के चार साल बाद 42 साल की उम्र में मां बनी हैं। डिलीवरी से पहले जब उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आई थीं, तब से ही इस बात को लेकर चर्चा थी कि क्या इस उम्र में कंसीव करना सुरक्षित होता है?
वहीं, अब जब एक्ट्रेस मां बन चुकी हैं, तो आइए एक्सपर्ट से समझते हैं कि 40 के बाद प्रेग्नेंसी में कौन-कौन से रिस्क और हेल्थ चुनौतियां बढ़ जाती हैं और इस उम्र में बच्चे को किस तरह की जेनेटिक या फिजिकल प्रॉब्लम्स का खतरा हो सकता है।