बिहार :-पटना ईडी प्रवर्तन निदेशालय ने एमएलसी राधा चरण साह उर्फ सेठ जी के बेटे कन्हैया प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया

बिहार :- पटना ईडी (प्रवर्तन निर्देशालय) ने एमएलसी राधा चरण साह उर्फ सेठ जी के बेटे कन्हैया प्रसाद को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले उसे ईडी ने पटना स्थित कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया था। इस दौरान कई संदिग्ध दस्तावेजो, लेन-देन और अवैध निवेश से जुड़े अधिक मामलों में संतोष जनक जवाब नहीं मिलने की वजह से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने के बाद ईडी मंगलवार को उसे विशेष अदालत के समक्ष पेश कर सकती है। साथ ही उसे डिमांड पर लेने के लिए अपील भी कर सकती है। गौरव तलब है कि ईडी ने उसके पिता एमएलसी राधा चरण सेठ को 13 सितंबर को आरा स्थित उनके आवास से लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें कोर्ट ने 23 सितंबर तक 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इसके बाद 16 सितंबर को उन्हें 6 दिनों के डिमांड पर भी ले लिया है। जिनकी समय सीमा 21 सितंबर को पूरी हो रही है। अब इस बात की पूरी संभावना है। की बेटे कन्हैया को भी डिमांड पर लेकर दोनों से एक सांप तथा बारी-बारी से पूछताछ की जा सकती है। राधाचरण सेठ और कन्हैया प्रसाद ब्राॅडसन्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक हैं। इसी बीच बालू के उनके अवैध सिंडिकेट से जुड़े दो अन्य लोग जगनारायण सिंह और उनके बेटे सतीश कुमार को भी ईडी ने बीते शनिवार को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों कारोबारी धनबाद के रहने वाले हैं। और आदित्य मल्टीकॉम प्राइवेट लिमिटेड के निर्देशक हैं। इनका भी इसी सिंडिकेट के अवैध कारोबार में अच्छी खासी हिस्सेदारी है।

बिहार :-पटना ईडी प्रवर्तन निदेशालय ने एमएलसी राधा चरण साह उर्फ सेठ जी के बेटे कन्हैया प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया
बिहार :-पटना ईडी प्रवर्तन निदेशालय ने एमएलसी राधा चरण साह उर्फ सेठ जी के बेटे कन्हैया प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया