बिहार :- अरवल जिला पदाधिकारी समस्याओं को लेकर काफी सजग एवं संवेदनशील है
बिहार :- अरवल जिला पदाधिकारी समस्याओं को लेकर काफी सजग एवं संवेदनशील है
जिला पदाधिकारी आम लोगों की समस्याओं को लेकर काफी सजग एवं संवेदनशील है ।
इसी क्रम में दिनांक 17 सितंबर 2023 को जिला पदाधिकारी द्वारा करपी प्रखंड के दोर्रा पंचायत का भ्रमण किया गया ।
भ्रमण के दौरान बातचीत के क्रम में एक स्थानीय महिला फाइलेरिया से पीड़ित पाई गई। महिला सोहनी के काम में व्यस्त थी जब जिला पदाधिकारी द्वारा उनके सूजे हुए पैर को देखकर पूछा गया तो उनके द्वारा यह बताया गया कि उन्हें फाइलेरिया है। इस पर संज्ञान लेते हुए जिला पदाधिकारी के निदेश के आलोक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल किट उनके घर तक पहुंचाया गया।
भ्रमण के दौरान दोर्रा पंचायत के वार्ड नंबर 6 एवं 7 के अमृत सरोवर के पास एक चापाकल निष्क्रिय स्थिति में पाया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा संज्ञान लेते हुए इसे क्रियाशील करवा दिया गया।
वहीं वार्ड नंबर 15 के अमृतसरोवर के निरीक्षण के क्रम में बिजली का तार काफी नीचे पाया गया जिसे संज्ञान में लेते हुए जिला पदाधिकारी के निदेश के अनुसार बिजली विभाग द्वारा तार की मानक ऊंचाई कराई गई ।
इसी प्रकार जिला पदाधिकारी द्वारा अपने विभिन्न क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पाए जाने वाली समस्या को त्वरित रूप से निष्पादित कराया जाता है