गोरखपुर - प्रमुख सचिव ने सिंगल स्टेज खाद्यान्न को सुगमता से पहुंचाने का दिया सख्त निर्देश

गोरखपुर - प्रमुख सचिव ने सिंगल स्टेज खाद्यान्न को सुगमता से पहुंचाने का दिया सख्त निर्देश

गोरखपुर - गोरखपुर प्रमुख सचिव खाद्य आलोक कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर मंडल आयुक्त सभागार में आरएफसी अपर आयुक्त अनुज मलिक जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह सहित संबंधित अधिकारियों से कहा कि सिंगल स्टेज व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित कर छोटी गाड़ियों से गंतव्य तक पहुंचाए आगामी धान क्रय केंद्र समय से चालू करने का निर्देश दिया साधन सहकारी सस्ते गल्ले की दुकानों की रिक्त स्थानों को अभिलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया प्रमुख सचिव खाद्य ने कहा कि सिंगल स्टेज परिवहन व्यवस्था के अन्तर्गत निर्धारित अवधि में सम्पूर्ण खाद्यान्न का उठान निर्धारित रूट के माध्यम से छोटे वाहन लगाते हुए सुगमतापूर्वक कराये जाने के निर्देश दिये गये। कहा कि इस कार्य में किसी भी स्तर से लापरवाही क्षम्य नहीं होगी अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।