जमीनी विवाद को लेकर हुआ झगड़ा पत्नी के साथ कि मारपीट
रामप्रकाश पुत्र अन्तराम पाल निवासी नगला गोकुल लैगाव ने पुलिस से शिकायत की
रिपोर्ट-रचित पाण्डेय
किशनी/मैनपुरी-रामप्रकाश पुत्र अन्तराम पाल निवासी नगला गोकुल (लैगाव) ने पुलिस से शिकायत की है कि जमीन के बंटवारे की बात को लेकर शनिवार की शाम करीब 7 बजे मेरे गाँव के रोहित पुत्र रामवीर पाल,रामवीर पुत्र राम प्रकाश पाल ने मेरे घर के दरबाजे पर आकर मुझे गालियां दी मेरी पत्नी नेकसी को लात घूंसों से मारा पीटा व लायसेंसी दुनाला बंदूक से हवाई फायर कर दिया व मुझे जान से मारने की धमकी भी दी। गाँव के ही अशोक पुत्र बाल किशन, सुदीश पुत्र राम सेवक,बंटू पुत्र रामबिलास पाल,व अन्य लोग मौके पर भी थे।मेरी पत्नी के शरीर पर काफी गंभीर चोटें भी आई है व इससे पूर्व भी दो बार मारपीट की है।पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।

