राजस्थान : बिन मौसम हुई बरसात, अब ठंड और कोहरे का दिखेगा असर,किसानों के चहरे पर चमक
चित्तौड़गढ़। जिलेभर के आसमान में आज सुबह से सूरज देव के दर्शन नहीं हुए हैं। दोपहर बाद जिला में कहीं जगह पर हल्की बारिश हुई। इसके अलावा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बारिश होने के समाचार मिले हैं। प्रदेश के बाकी जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। अगले चार दिन प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं का दौर रहेगा। कुछ जगह ओले भी गिर सकते हैं।
अब ठंड और कोहरे का दिखेगा असर
मैदानी इलाकों में सर्दियों की शुरुआत आमतौर पर ऐसी ही बारिश से होती है! बारिश होने के कारण हवाओ की रफ्तार अच्छी रहेगी! इसके कारण तापमान में भी गिरावट होगी! जिससे ठंड और कोहरे का कहर बढ़ने वाला है!
बारिश के कारण बढ़ेगी मौसमी बीमारियां
प्रदेश भर में हो रही बारिश से मौसम महंगा पढ़ सकता है। बदलते मौसम में स्वास्थ्य की कई समस्याएं यानी सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज बढ़ रहे है। बुजुर्ग और बच्चे इसका सबसे ज्यादा शिकार होने की संभावना रहेगी!
सर्दी की बारिश: गेहूं की फसल के लिए ‘अमृत’
झमाझम बारिश के बाद पारा लुढ़क गया है। सर्दी के मौसम में हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं।
बारिश से गेहूं, चना, मटर, अरहर समेत रबी की दूसरी तमाम फसलों को फायदा हो सकता है। हालांकि ये बारिश आलू की फसल को नुकसान पहुंचा सकती है।
गेहूं में इस वक्त कल्ले निकलने का समय है, तो इस बारिश से बहुत फायदा होगा। तामपान कम होने से ज्यादा कल्ले बनेंगे और आगे चलकर दाने ज्यादा और स्वस्थ होंगे।

