पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आज किए गौतमेश्वर में महादेव के दर्शन की खुशहाली की कामना
प्रतापगढ़ | भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रविवार को प्रतापगढ़ जिले के दौरे पर रही । इस दौरान वे प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गौतमेश्वर महादेव के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की मंगल कामना की।
भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया संयोजक गोपाल धाभाई ने बताया कि सुबह क्षेत्र के तीर्थ धाम गौतमेश्वर में देव दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। भाजपा के उम्मीदवार हेमंत मीणा,धरियावद से कन्हैया लाल मीणा ,श्री चंद कृपलानी, जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत व पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा जनप्रतिनिधियों से गौतमेश्वर पहुंचकर राजे का स्वागत अभिनंदन किया