तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, बांटे लड्डू
इटावा/भरथना: भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की विधानसभा में प्रचंड बहुमत के साथ हुई जीत पर भरथना कस्वे के मोहल्ला मोतीगंज में विश्वास पैलेस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी ख़ुशी का इजहार करते हुए पटाखे फोड़े तथा मिठाइयाँ बांटकर एक दुसरे को गले लगाकर अपनी ख़ुशी का इजहार किया. भाजपाइयों ने इस जीत पर कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर वर्ग की जनता के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर चलती है. यह जीत बीजेपी की विचारधारा और कार्यकर्ताओं की जीत है। इस जीत में नारी सशक्तिकरण के लिए किए गए भाजपा सरकार के द्वारा किए गए कार्य की महत्वपूर्ण भूमिका है।
इस दौरान नेक्से पोरवाल, संजू पोरवाल सभासद, हरिओम दुबे, पंकज दुबे, रामू दुबे ओमजी पोरवाल, विपिन पोरवाल, त्रिलोकी पोरवाल सोनू मिश्रा श्यामजी पोरवाल आदि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे.


