इतना कुछ हुआ लेकिन आप पीछे नहीं हटे, प्रियंका का भावुक पोस्ट
लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने भाई राहुल गांधी को लेकर भावुक बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मेरे भाई जो तुम्हें नहीं देख पाए, वे अब आपको देखते हैं. प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर लिखा, 'आप खड़े रहे. आपके साथ इतना कुछ हुआ और आपको इतना कुछ कहा गया, लेकिन आप विपरीत परस्थितियों में पीछे नहीं हटे. उन्होंने आपके दृढ़ विश्वास पर कितना भी संदेह किया हो, लेकिन आपने विश्वास करना कभी नहीं छोड़ा.'

