पंजाब : कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा का दावा AAP 32 विधायक उनके संपर्क में है।
Punjab
पंजाब : विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी के 32 विधायक उनके संपर्क में हैं।
साल 2022 में वे पंजाब की कादियान विधानसभा सीट से कांग्रेस की टिकट पर चुनकर विधानसभा पहुंचे थे।
बाजवा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहा है, जिसमें वे कह रहे हैं, “पंजाब की सभी 13 सीटें (लोकसभा) पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी, हमारा साथ दो, आम आदमी पार्टी के कम से कम मौजूदा 32 विधायक मेरे संपर्क में हैं और 18 हमारे पास पहले से हैं, काम नजदीक पहुंच गया है, थोड़ा सा जोर और लगाएंगे और जीत कर देंगे।
2022 के पंजाब विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने 117 में से 92 सीटें, कांग्रेस ने 18 और शिरोमणि अकाली ने 3 सीटें अपने नाम की थीं।

