कल का मौसम 10 दिसंबर: उत्तर भारत के 15 शहरों में घने कोहरे की चेतावनी... दिल्ली-यूपी के लिए IMD का नया अपडेट

कल का मौसम 10 दिसंबर: उत्तर भारत के 15 शहरों में घने कोहरे की चेतावनी... दिल्ली-यूपी के लिए IMD का नया अपडेट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश भर में भीषण शीत लहर और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। मध्य, पूर्वी और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत के साथ-साथ उत्तर-पश्चिम और पश्चिमी भारत में 10 से 12 दिसंबर तक शीत लहर जारी रहने की संभावना है। लोगों को इस दौरान सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

कल का मौसम 10 दिसंबर

कल का मौसम 10 दिसंबर 2025: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश भर के कई इलाकों में भीषण शीत लहर और घने कोहरे की चेतावनी दी है। मध्य,पूर्वी और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत में 10 से 12 दिसंबर तक शीत लहर की स्थिति बनी रहने का अनुमान है। उत्तर-पश्चिम और पश्चिमी भारत में भी 10 दिसंबर से 12 दिसंबर तक शीत लहर जारी रहने की संभावना है। IMD के अनुसार, 10-13 दिसंबर तक असम और मणिपुर के अलग-अलग इलाकों में 10 दिसंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश और ओडिशा में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।


उत्तर भारत के 15 शहरों में घने कोहरे का अलर्ट

उत्तर-भारत के 15 शहरों कानपुर, लखनऊ, आगरा, टुंडला, मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्ध नगर, अमृतसर, फरीदकोट, रूप नगर, नैनीताल, मसूरी, मनाली, शिमला, कुफरी, केलोंग और लाहौल स्पीति में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

 

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली में 10 दिसंबर को शैलो फॉग (हल्का कोहरा) रहने की संभावना है और तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसी तरह 11 दिसम्बर को घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है और तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना हैं। मौसम विभाग का कहना है कि कल से सुबह के समय कोहरा बढ़ेगा, जिससे दृश्यता प्रभावित होने की संभावना है। तेज हवाएँ धीमी पड़ते ही प्रदूषण दोबारा बढ़ने की आशंका भी बनी हुई है।



यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, रामपुर, बिजनौर में सुबह के समय घने कोहरे के चलते दृश्यता 150 मीटर से भी कम रह गई। इसके अलावा 10 दिसंबर से कानपुर, लखनऊ, आगरा और प्रयागराज में सुबह के समय घने कोहरे देखने को मिल सकता है। सुबह घर से बाहर निकलने वाले लोगों को सावधान रहना होगा।



बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा

बिहार को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है क अगले 48 घंटों में शीत लहर का असर बढ़ने वाला है। लगभग 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी, जिसके कारण न्यूनतम तापमान और नीचे खिसक सकता है। कई जिलों में रात का पारा 8 डिग्री सेल्सियस से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है।

 

शहर

अधिकतम तापमान (10 दिसंबर)

न्यूनतम तापमान (10 दिसंबर)

दिल्ली

25°C

07°C

मुंबई

31°C

23°C

कोलकाता

27°C

17°C

चेन्नई

28°C

25°C

लखनऊ

24°C

10°C

पटना

24°C

13°C

रांची

23°C

08°C

भोपाल

25°C

11°C

जयपुर

26°C

12°C

शिमला

21°C

04°C

मनाली

07°C

-10°C





पंजाब-हरियाणा में कल मौसम कैसा रहेगा

पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और मंगलवार को दोनों पड़ोसी राज्यों में रूपनगर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अगले सप्ताह से अधिकतम तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ सकता है।


राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा

राजस्थान के सीकर, चूरू, झुंझुनू, डीडवाना-कुचामन और नागौर समेत पांच जिलों में शीतलहर की स्थिति के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पूरे राज्य में पहले से ही ठंड महसूस की जा रही थी। इसी बीच, अब मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 48 घंटों में तापमान में और भी ज्या ज्यादा गिरावट दर्ज की जा सकती है। पिछले 24 घंटों में फतेहपुर में तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पूर्वी राजस्थान के सबसे ठंडे इलाकों में से एक बन गया, जबकि पश्चिम में नागौर में तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।