कल का मौसम 14 नवंबर: 7 राज्यों में शीत लहर की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार वाले रहें सावधान; पढ़ें अन्य शहरों का हाल

देश भर में ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है, मौसम विभाग ने 7 राज्यों में भीषण शीत लहर का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड और हिमाचल में तापमान गिरेगा, सुबह तेज हवाएं चलेंगी। बिहार, झारखंड, बंगाल में भी ठंड बढ़ेगी। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

कल का मौसम 14 नवंबर: 7 राज्यों में शीत लहर की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार वाले रहें सावधान; पढ़ें अन्य शहरों का हाल

देश भर में ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है, मौसम विभाग ने 7 राज्यों में भीषण शीत लहर का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड और हिमाचल में तापमान गिरेगा, सुबह तेज हवाएं चलेंगी। बिहार, झारखंड, बंगाल में भी ठंड बढ़ेगी। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

कल का मौसम 14 नवंबर

कल का मौसम 14 नवंबर 2025: देश में ठंड अब अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने 7 राज्यों के लिए भीषण शीत लहर का अलर्ट जारी किया है। बच्चों और बुजुर्गों को इस दौरान सतर्क रहने के लिए कहा गया है। वहीं, दिल्ली-यूपी, उत्तराखंड और हिमाचल में लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली है। सुबह के समय 15 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा तबीयत बिगाड़ सकती है। इसलिए, सुबह के समय गर्म कपड़े जरूर पहनकर चलें। पूर्वी भारत के राज्य बिहार, झारखंड और बंगाल में भी ठंड का अलर्ट जारी किया गया है। तो चलिए जानते हैं अन्य शहरों में मौसम का हाल...


इन 7 राज्यों में शीत लहर का अलर्ट

पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में 15 नवंबर तक शीत लहर चलने की संभावना है। इसके अलावा 14 नवंबर को पूर्वी यूपी, बिहार, दिल्ली और हरियाणा में सुबह के समय शीत लहर चलने का अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी राज्यों में उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली में 14 नवंबर को मौसम बिगड़ने का अलर्ट जारी किया गया है। सुबह के समय 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। दिल्ली में 14 नवंबर के अधिकतम तापमान की बात करें तो 26 डिग्री सेल्सियस, वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

 

शहर

अधिकतम तापमान (14 नवंबर)

न्यूनतम तापमान (14 नवंबर)

दिल्ली

26°C

11°C

मुंबई

31°C

25°C

चेन्नई

31°C

26°C

कोलकाता

28°C

19°C

लखनऊ

27°C

12°C

पटना

26°C

14°C

रांची

23°C

12°C

शिमला

21°C

05°C

नैनीताल

19°C

07°C



यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा

यूपी में 14 नवंबर से ठंड बढ़ने का अलर्ट जारी किया गया है। सुबह के समय कोहरा परेशान कर सकता है तो वहीं, तापमान में भी गिरावट देखी जा सकती है। कल लखनऊ में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा।



उत्तराखंड-हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा

उत्तराखंड और हिमाचल में 14 नंवबर को बर्फबारी हो सकती है। लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। उत्तराखंड के नैनीताल, रुद्र प्रयाग, चमोली में पारा तेजी से नीचे गिरेगा। कल यानी 14 नवंबर को देहरादून का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, नैनीताल में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा।