अब ट्रेन की टेंशन खत्म! राजस्थान से होकर चलेंगी ये 5 समर स्पेशल ट्रेनें; यूपी, बिहार और बंगाल जाना हुआ आसान
गर्मियों की छुट्टियों में घर जाने की सोच रहे हैं और कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा? रेलवे ने ऐन वक्त पर राजस्थान के यात्रियों के लिए बड़ा दांव खेला है। 5 नई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान कर दिया गया है जो गुजरात से लेकर बंगाल तक का सफर तय करेंगी।
जयपुर: समर सीजन का आगाज हो चुका है। महाराष्ट्र और गुजरात सहित कई राज्यों के स्कूलों में अवकाश शुरू होने के साथ ही लोग छुट्टियां बिताने के लिए निकलने लगे हैं। ऐसे में लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनों में लंबी वेटिंग आ रही है, जिससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में कन्फर्म सीट मिलना किसी लॉटरी से कम नहीं होता, लेकिन इस बार यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है।
स्पेशल ट्रेनों की सीटें भी तेजी से भर रही
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने राजस्थान के विभिन्न स्टेशनों से गुजरने वाली 5 स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। इससे राजस्थान, गुजरात, यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, झारखंड और हरियाणा जाने-आने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। अगर आप भी सफर की तैयारी कर रहे हैं, तो तुरंत बुकिंग करवा लें, क्योंकि इन स्पेशल ट्रेनों की सीटें भी तेजी से भर रही हैं
इन 5 स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल और रूट:
- भावनगर टर्मिनस – हावड़ा स्पेशल (09531/09532)
- संचालन: 09531 (भावनगर से): 27 अप्रैल | 09532 (हावड़ा से): 23 व 30 अप्रैल।
- समय: भावनगर से शाम 17:45 बजे चलकर अगले दिन सुबह 07:50 बजे जयपुर और तीसरे दिन 21:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
- कनेक्टिविटी: गुजरात, राजस्थान, यूपी, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल।
- साबरमती – दुर्गापुर स्पेशल (09421/09422)
- संचालन: साबरमती से 21 व 26 अप्रैल | वापसी (दुर्गापुर से): 23 व 28 अप्रैल।
- समय: साबरमती से सुबह 10:35 बजे चलकर रात 20:35 बजे जयपुर और तीसरे दिन 01:00 बजे दुर्गापुर पहुंचेगी।
- फायदा: गुजरात, राजस्थान, यूपी, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को।
- साबरमती – आसनसोल स्पेशल (09431/09432)
- संचालन: साबरमती से 26 अप्रैल | वापसी (आसनसोल से): 22 व 28 अप्रैल।
- समय: साबरमती से रात 22:55 बजे चलकर सुबह 08:30 बजे जयपुर और तीसरे दिन 13:15 बजे आसनसोल पहुंचेगी।
- रूट: इसमें फालना, मारवाड़ जंक्शन और ब्यावर जैसे स्टेशनों पर भी ठहराव दिया गया है।
- उदयपुर सिटी – आसनसोल स्पेशल (09623/09624)
- संचालन: उदयपुर से 28 अप्रैल | वापसी (आसनसोल से): 30 अप्रैल।
- समय: उदयपुर से रात 22:30 बजे चलकर सुबह 06:30 बजे जयपुर और तीसरे दिन 07:15 बजे आसनसोल पहुंचेगी।
- रूट: यह ट्रेन भीलवाड़ा, बिजयनगर और नसीराबाद होते हुए चलेगी।
- खातीपुरा (जयपुर) – हावड़ा स्पेशल (09701/09702)
- संचालन: खातीपुरा से 23 अप्रैल | वापसी (हावड़ा से): 25 अप्रैल।
- समय: खातीपुरा से शाम 17:00 बजे चलकर अगले दिन रात 22:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
- रूट: बांदीकुई, भरतपुर, टूंडला, प्रयागराज (सुबेदारगंज), पंडित दीनदयाल उपाध्याय और धनबाद होते हुए।
यात्रियों के लिए क्यों खास हैं ये ट्रेनें?
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, इन सभी स्पेशल ट्रेनों में एसी (AC), स्लीपर और जनरल कोच उपलब्ध हैं। राजस्थान से पूर्वी भारत (बिहार, बंगाल, झारखंड) जाने वालों के लिए यह बड़ी सौगात है। इन ट्रेनों के संचालन से लंबी वेटिंग और 'नो-रूम' की समस्या काफी हद तक कम होगी और यात्रियों का सफर आरामदायक बनेगा।

