कांग्रेस ने हर बूथ पर जीत का लिया संकल्प

सांसद नकुलनाथ ने ब्लॉक अध्यक्ष व पर्यवेक्षक में भरा जोश

कांग्रेस ने हर बूथ पर जीत का लिया संकल्प

पांच विधानसभा के आठ ब्लॉकों में सम्पर्क करेंगे नकुलनाथ-आमजन से करेंगे सीधा संवाद

छिन्दवाड़ा:- जिले के युवा व संवेदनशील सांसद श्री नकुलनाथ जिले की पांच विधानसभाओं के अन्तर्गत आने वाले आठ ब्लॉकों के नगर, कस्बों व गांवों में सम्पर्क कर आमजन से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। सांसद कार्यालय द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार नकुलनाथ 16 से 20 अक्टूबर तक अपने पूर्व निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न आयोजनों में सम्मिलित होंगे।

दिनांक 16 अक्टूबर को प्रात: 11.30 बजे सांसद श्री नकुलनाथ का हेलीकाप्टर द्वारा परासिया विधानसभा के ग्राम तुमड़ी में आगमन होगा जहां वे आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के उपरांत दोपहर 12.25 बजे परासिया विधानसभा के ग्राम सुठिया पहुंचेंगे। दोपहर 1.20 बजे छिन्दवाड़ा विधानसभा के ग्राम गांगीवाड़ा पहुंचकर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। दोपहर 3.10 बजे श्री नकुलनाथ का शिकारपुर आगमन होगा। सांय 5 बजे छिन्दवाड़ा ग्रामीण नगर निगम के लोनिया करबल व परतला पहुंचकर आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।

दिनांक 17 अक्टूबर को प्रात: 11.30 बजे सांसद श्री नकुलनाथ का पांढुर्णा आगमन होगा, तत्पश्चात दोपहर 12.30 बजे काराघाट कामठी पहुंचकर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। दोपहर 1.30 बजे छिन्दवाड़ा ग्रामीण के बोहनाखैरी में आगमन होगा तदोपरांत 2.25 बजे श्री नकुलनाथ का शिकारपुर आगमन होगा। सांय 5 बजे छिन्दवाड़ा ग्रामीण नगर निगम के चंदनगांव व बोरिया पहुंचकर आमजन से भेंट करेंगे। रात्रि 7.30 बजे शिकारपुर आगमन होगा।

दिनांक 18 अक्टूबर को प्रात: 11.30 बजे सांसद श्री नकुलनाथ का बिछुआ ब्लॉक के ग्राम धनेगांव में आगमन होगा, जहां वे आमजन से सीधा संवाद स्थापित करेंगे तदोपरांत दोपहर 12.25 बजे सौंसर विधानसभा के ग्राम पिपलानारायणवार पहुंचेंगे। दोपहर 1.25 बजे नांदनवाड़ी के ग्राम कुण्डाली पहुंचेंगे तत्पश्चात दोपहर 2.20 श्री नाथ का शिकारपुर आगमन होगा। सांय 5 बजे छिन्दवाड़ा ग्रामीण नगर निगम के सिवनी प्राणमोती पहुंचेंगे तदोपरांत रात्रि 6 बज खजरी व कुकड़ा में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होंगे।

अपने पूर्व निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 19 अक्टूबर को सांसद श्री नकुलनाथ का प्रात: 11.30 बजे चौरई विधानसभा के ग्राम केदारपुर आगमन होगा, तदोपरांत दोपहर 12.25 बजे कुण्डा पहुंचकर आमजन की समस्याओं को सुनेंगे और चुनाव उपरांत उनके निराकरण हेतु आश्वास्त करेंगे। दोपहर 1.20 बजे साजपानी पहुंचकर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। दोपहर 2.15 बजे श्री नाथ का शिकारपुर आगमन होगा।दिनांक 20 अक्टूबर को सांसद श्री नकुलनाथ का प्रात: 11.30 बजे जुन्नारदेव विधानसभा के ग्राम बिलावरकला आगमन होगा, तदोपरांत दोपहर 12.25 बजे दमुआ के रामपुर पहुंचकर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। दोपहर 1.20 बजे हिरदागढ़ आगमन होगा। तामिया विकासखण्ड के ग्राम इटावा में दोपहर 2.15 बजे आगमन पश्चात आमजन से भेंट करेंगे। दोपहर 3.15 बजे श्री नाथ का शिकारपुर आगमन होगा।

नकुल-कमलनाथ ने दी नवरात्र पर्व की बधाई

छिन्दवाड़ा:- शक्ति की आराधना के महापर्व “नवरात्र”पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ व सांसद श्री नकुलनाथ ने समस्त मातृशक्ति व माता के अनन्य भक्तों को हार्दिक बधाईयां प्रेषित की है।नेताद्वय ने अपने शुभकामना सन्देश में कहा कि नवरात्रि के इस पावन अवसर पर मातारानी सभी भक्तों की समस्त मनोकामनायें पूर्ण करें। छिन्दवाड़ा की इस पवित्र नगरी पर मां की विशेष अनुकम्पा से समस्त जिलेवासियों की सुख शांति एवं समिद्ध में वृद्धी हो।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0