अमरनाथ यात्रा के लिए गए सुमेरपुर के यात्री जलस्तर बढ़ने रास्ता बंद हो जाने से जम्मू में फंसे।
अमरनाथ यात्रा के लिए गए सुमेरपुर के यात्री जलस्तर बढ़ने रास्ता बंद हो जाने से जम्मू में फंसे।
सुमेरपुर/हमीरपुर। गत 7 जुलाई को सुमेरपुर कस्बे से रवाना हुए अमरनाथ यात्री जम्मू में जाकर फंस गए हैं। बेस कैंप में जगह न होने से सभी यात्री होटल में रुके हुए हैं।गत 7 जुलाई को कस्बे के अमरनाथ यात्री डा. नरेश शर्मा, पंकज तिवारी, अजयपाल साहू, बिंदा साहू, राधे शुक्ला, मोनू दुबे, सुनील मिश्रा खजुराहो कानपुर पैसेंजर से जम्मू को रवाना हुए थे। ये लोग 8 जुलाई को जम्मू पहुंच गए थे। जहां से 9 जुलाई को इनको यात्रा पर निकलना था लेकिन रामबन के पास बने डैम का पानी छोड़ देने से सड़क ध्वस्त होने के कारण यात्रा रोक दी गई है। अमरनाथ यात्रियों ने बताया कि उनको बेस कैंप में जगह नहीं मिली है। सभी लोग होटल में ठहरे हुए हैं।