देवासी समाज महाकुंभ को लेकर विशाल सभा आयोजित

देवासी समाज महाकुंभ को लेकर विशाल सभा आयोजित | जोधपुर रावण के चबूतरे में 27 अगस्त को प्रदेशभर पोस्टर का विमोचन कर कुंभ में चलने का किया आह्वान देवासी समाज के लोग जुटेंगे सिवाना देवासी समाज महाकुंभ को लेकर रविवार को सिवाना के खाखरलाई रोड़ पर स्थित मानाराम जी की कुटिया में समाज की विशाल सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा जेतेश्वर भगवान के आगे दीप प्रज्वलित कर की गई। उसके बाद आगामी 27 अगस्त को जोधपुर में होने वाले देवासी समाज महाकुंभ को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर पूर्व विधानसभा सचेतक व पूर्व रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार प्रदेश स्तरीय मारवाड़ के जोधपुर में आगामी 27 अगस्त को देवासी समाज के महाकुम्भ को सफल बनाने के लिए समाज बंधुओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक व राजनीतिक जाग्रति के लिए एकजुटता आवश्यक है। तभी समाज को राजनैतिक हक प्राप्त होगा। पशुपालक समाज शुरू से पिछड़ेपन का शिकार रहा है। पिछड़ेपन को दूर करने के लिए समाज के लोगों को शैक्षणिक, साज डाक क इन्होंने भी किया संबोधित कार्यक्रम में आरएलपी नेता सताराम थापन, सेवानिवृत्त पुलिस उप अधीक्षक भंवरलाल देवासी, हनुमानराम बिदूजा, भगाराम गुड़ामालानी, पूर्व पशुपालक प्रकोष्ठ मंत्री जगदीश खाराबेरा, गणेशाराम ढाडनिया, दिव्यांग सेवा समिति के संयोजक झालाराम सिरोही, हरिराम दईजर, जिला मंत्री सुजाराम देवासी, ब्लॉक के पूर्व महामंत्री जगदीश देवासी देवदी ने भी सम्बोधित किया। यह रहे मौजूद सुजाराम गुड़ानाल, जेठाराम इंद्राणा, हड़मान राम बिदुजा, गणेश राम ढाढणिया, गुमान राम पाल, मदाराम, रगाराम सायला, मिश्राराम कुण्डल, झालाराम सिरोही, हड़मान राम पाल, ओमाराम जनादेसर भबूताराम देवासी मायलावास, जामताराम लिखमाराम सहित देवासी समाज के सैकड़ों प्रबुद्धजन मौजूद रहे। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में आगे आकर अपनी हिस्सेदारी की 27 अगस्त को महाकुंभ में शामिल होने का किया आह्वान पूर्व मंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि देवासी समाज के इतिहास का शुरू से ही ऐतिहासिक महत्व रहा है। 36 कौम के साथ मिलजुल कर रहने वाला समाज है। पूर्व प्रदेश पशुपालक कल्याण बोर्ड के चेयरमैन भूपेंद्र देवासी ने राजनीतिक चेतना के लिए एकजुट होकर जोधपुर में 27 अगस्त को आयोजित होने वाले महाकुम्भ में ज्यादा से ज्यादा संख्या में एकत्रित होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन व एकता के बिना राजनीतिक हिस्सेदारी संभव नहीं है। लड़ाई के लिए संघर्ष करना होगा।

देवासी समाज महाकुंभ को लेकर विशाल सभा आयोजित