सोलन-मीनस मार्ग पर दरकी पहाड़ी, सड़क बंद हो जाने से दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार
नौहराधार। हिमाचल में बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है, जिसके चलते लगातार भूस्खलन का खतरा बढ़ रहा है। नौहराधार क्षेत्र का मुख्य मार्ग व जिला सिरमौर और राज्य को जोडऩे वाली सोलन-मीनस सडक़ छोगटाली शमोगा के पास पहाड़ दरकने से बंद हो गई है।
मार्ग बंद होने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है व दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, वहीं नौहराधार-पुन्नरधार सडक़ भी मलबा आने से बंद हो गई है। क्षेत्र की तमाम सडक़ें अवरुद्ध हो जाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग सभी सडक़ों को बहाल कर दिया था, मगर देर रात मूसलाधार बारिश से फिर से लोक निर्माण विभाग की मुश्किलें बढ़ गई हंै। विभाग द्वारा की गई मेहनत पर पानी फिर गया है।


Pardeep kumar