बद्दी-चंडीगढ़ का सड़क संपर्क कटा:भारी बरसात में बैरियर पुल धंसा, पंजाब-हरियाणा का ट्रैफिक भी डाइवर्ट

बद्दी-चंडीगढ़ का सड़क संपर्क कटा:भारी बरसात में बैरियर पुल धंसा, पंजाब-हरियाणा का ट्रैफिक भी डाइवर्ट

हिमाचल में सोलन के इंडस्ट्रियल टाउन बद्दी का चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा से सड़क संपर्क कट गया है। मंगलवार रात हुई भारी बारिश से बद्दी के बैरियर पुल के कई स्पैन धंस गए। पुल के ढह जाने के खतरे को देखते हुए इसे ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया गया।

बद्दी बैरियर पुल टूट जाने से हरियाणा की तरफ आने-जाने वाले ट्रैफिक को पंचकूला की तरफ से डायवर्ट किया गया है। हल्के वाहनों को मानावाला-बरोटीवाला या कालका-खेड़ीवाला लिंक रोड से बद्दी की तरफ निकाला जा रहा है।

बद्दी में बालद नदी पर बने इसी बैरियर पुल से चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा की तरफ जाने वाला पूरा ट्रैफिक गुजरता था। अब पुल को पैदल आवाजाही के लिए भी बंद कर दिया गया है क्योंकि पुल के बीचोंबीच की एक स्पैन नीचे की ओर झुक गई है। यह स्पैन कभी भी गिर सकती है।

इस पुल के बंद हो जाने से बद्दी-बरोटीवाला और नालागढ़ की फार्मा इंडस्ट्री को भारी नुक़सान होगा।