विश्व का सबसे लंबा तिरंगा समिति ने मनाया बलिदान दिवस
गोरखपुर - उत्तर प्रदेश
विश्व का सबसे लंबा तिरंगा समिति के तत्वावधान में सिविल लाइन स्थित भारत के महान शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के बलिदान दिवस के अवसर पर बिस्मिल पार्क में पहुंचकर पार्क की साफ सफाई किया उसके पश्चात पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के प्रतिमा की सफाई के उपरांत माल्यार्पण कर कैंडल जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर रूप कुमार बनर्जी ने कहा की पंडित राम प्रसाद बिस्मिल का बलिदान भारत की आजादी के लिए एक अंतिम किल के रूप में जानी जाती है। पंडित राम प्रसाद बिस्मिल अशफाक उल्ला खान राजेंद्र लहरी तथा रोशन सिंह की फांसी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में अंग्रेज सरकार भयभीत होकर के दी थी जिसके कारण आक्रोश को कम किया जा सके। परंतु फांसी के उपरांत सब कुछ उल्टा हुआ और देश की आजादी के लड़ाई के लिए युवाओं में एक नई क्रांति के रूप में जोश उत्पन्न हुआ। विश्व का सबसे लंबा तिरंगा समिति के केंद्रीय संयोजक रघुवंश के नेतृत्व में विगत एक दशक से शहीदों के ऊपर विश्व का सबसे लंबा तिरंगा 15 किलोमीटर वजन 13 कुंटल का के माध्यम से अनावृत व स्तरीय पहचान के साथ प्रयास किया जा रहे हैं जो देश के महानायकों के लिए अत्यंत गौरव का विषय है आज जहां लोग अपने निजी स्वार्थ के कारण विशेष कार्य करते हैं वहीं पर शहीदों के सम्मान में इतने महान कार्य करने का साहस तिरंगा समिति विशेष रूप से कर रही है जो काबिले तारीफ है।
इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में डॉक्टर रूप कुमार बनर्जी के स्वागत में केंद्रीय संयोजक रघुवंश वैद्य सुरेंद्र प्रसाद डा शोभित श्रीवास्तव, आदित्य दूबे,विराट सिंह गोपाल कृष्णा आदित्य शाही

