सारंगपुर मध्यप्रदेश

सामाजिक समरसता और एकता के लिए जन अभियान ने निकाली स्नेह यात्रा,

सारंगपुर मध्यप्रदेश
सारंगपुर मध्यप्रदेश

सामाजिक समरसता और एकता के लिए जन अभियान ने निकाली स्नेह यात्रा,


सारंगपुर । सामाजिक समरसता और एकजुटता का अलख जगाने के लिये मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद सहित संस्कृति,जनसंपर्क,पतंजलि, गयत्री परिवार,हार्ट फूलने,आचार्य शंकर न्यास,नवांकुर संस्था आदि के सहयोग से प्रदेश भर में स्नेह यात्रा निकाली जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को स्नेह यात्रा का सारंगपुर विकास खण्ड में प्रवेश हुआ जो ग्राम लटाहेड़ी, टिकोद,बुडनपुर, आसारेटा,पड़ाना,मऊ, गवाड़ा,छपरा,उदनखेड़ी,सुल्तानिया में निकाली गई। यात्रा के दौरान जगह जगह महिलाएं कलश,भजन मंडली के साथ निकले जिसमें ग्राम के वरिष्ठजनों सहित समाजजन मौजूद रहें। यात्रा स्वामी समानंद गिरी महंत एवं प्रबंध न्यासी वेद सेवा मठ महेश्वर राज्य अतिथि के सानिध्य में निकाली जा रही है। यात्रा के दौरान ग्राम पड़ाना में जांगिड़ समाज के द्वारा निर्माणधीन राधा कृष्ण व संत रविदास जी के मंदिर में दर्शन कर समरसता का भाव जगाया।
    यात्रा के दौरान स्वामी समानंद गिरी ने संबोधित करते हुए कहा की समाज के सभी वर्ग मनुष्य के शरीर के प्रमुख अंगों की भांति है। शरीर के किसी भी अंग के कमजोर होने पर शरीर कमजोर होता है, उसी वीजे प्रकार समाज का कोई भी वर्ग कमजोर होता है, तो समाज कमजोर होता है। उन्होंने स्नेह यात्रा के संबंध मे कहा कि यात्रा से समाज के सभी वर्ग के लोग एकजुट होकर कंधे से कंधा मिलाकर देशहित में काम करेंगे तो यात्रा के संदेश की पूर्णता होगी। उन्होंने सभी आव्हान किया कि वे समरस भाव से एकजुटता के साथ मिलजुलकर रहे। इस दौरान जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक प्रवीण सिंह पंवार,
 तसिलदार प्रियंक श्रीवास्तव,आर आई शर्मा, ब्लॉक समन्वयक बद्रीलाल बामनिया,प्रमोद पंवार,अखलेश शर्मा,नवीन रुण्डवाल,रघुराज सिंह सोलंकी,संजय परमार, फूल सिंह नागर,श्याम राजपूत,निखिल राजपूत सहित अन्य मौजूद थे।