हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया ट्रक, डंप से लकड़ियां लादकर निकलते हुए हादसा, चालक की मौत।

हमीरपुर जिले के सुमेरपुर कस्बे में डंप से लकड़ियां लादकर निकल रहा ओवरलोड ट्रक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इससे ट्रक चालक की करंट लगने से बुरी तरह से झुलसकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।कानपुर जनपद के रसूलाबाद थानाक्षेत्र के उसरी गांव निवासी विनोद कुमार (35) कस्बे में लकड़ी कारोबारी के डंप से ट्रक में लकड़ियां लादने आया था। ट्रक के खलासी अमित कुमार ने बताया कि मंगलवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे लकड़ी लादकर जाने वाले थे।तभी डंप से लकड़ी से लदे ओवरलोड ट्रक को हाइटेंशन लाइन के नीचे से गुजरना था।बताया कि ट्रक चालक विनोद ने लकड़ियों की ऊंचाई ज्यादा होने की बात व्यापारी के मुंशी कमलेश कुमार को बताई।लेकिन मुंशी ने रोजाना ऐसे ही ट्रकों की निकलने की बात कहीं और ट्रक निकालने का दबाव बनाया।करंट की चपेट में आकर झुलसा खलासी ने बताया कि जैसे ही ट्रक हाइटेंशन लाइन के नीचे पहुंचा। तभी ट्रक करंट की चपेट में आ गया और पूरे ट्रक में करंट फैल गया। जान बचाने के लिए जैसे ही चालक विनोद उतरने का प्रयास किया। उसने जहां खिड़की का लोहे का राड पकड़ा, तो वह भी करंट की चपेट में आकर झुलस गया। मौके से भाग निकला है मुंशी इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई और मुंशी मौके से भाग निकला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी थानाध्यक्ष रामकुमार यादव ने बताया कि परिजनों के आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया ट्रक, डंप से लकड़ियां लादकर निकलते हुए हादसा, चालक की मौत।