सरकारी विद्यालयों में अभिभावक -शिक्षक संघ की हुई बैठक
सरकारी विद्यालयों में अभिभावक -शिक्षक संघ की हुई बैठक
कृष्णा पाण्डेय
बहराइच! तहसील मोतीपुर अंतर्गत न्याय पंचायत कारीकोट मे सरकारी विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संघ की बैठक की गई। बैठक में अभिभावक व शिक्षकों के बीच आपसी विचार-विमर्श कर विद्यालय के विकास व बच्चों में गुणवत्ता शिक्षा देने की बात कही गई। अभिभावकों ने बैठक में बच्चों को समय पर भेजने की बात कही। विद्यालय के शिक्षक ने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने को लेकर संकल्प लिया। वही विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रवण कुमार ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने व साफ-सुथरे पोशाक पहनाकर स्कूल भेजने का सुझाव दिया। शिक्षकों ने अभिभावकों को सरकारी विद्यालय के प्रति सकारात्मक सोच के साथ बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर श्रवन कुमार सिंह शंकुल प्रभारी(प्रधानाध्यापक),शिशुर वर्मा सह अध्यापक, अरुण कुमार सिंह सह अध्यापक, अरुण मिश्रा सह अध्यापक, सर्वजीत पाठक सह अध्यापक, कमलेश पाण्डेय सह अध्यापक, मगन बिहारी सिंह सह अध्यापक, राम सुमिरन सह अध्यापक, वृजेश सिंह सह अध्यापक, गोबर्धन चौहान अध्यक्ष, क्रांति मिश्र समाजिक कार्यकर्ता, विमल मोहन मिश्र, नवल, किशोर विश्वकर्मा, अक्ष्यवर चौहान, विशाल पोरवाल, माला गौतम आदि लोग उपस्थित रहे।