जेल में ही परीक्षा दे सकेगा ट्रेन ब्लास्ट का आरोपी

जेल में ही परीक्षा दे सकेगा ट्रेन ब्लास्ट का आरोपी

मुंबई विश्वविद्यालय ने सोमवार को बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया कि वह मुंबई के सिद्धार्थ लॉ कॉलेज से नासिक रोड सेंट्रल जेल में एक परीक्षक भेजेगा ताकि 7/11 ट्रेन विस्फोट का दोषी अपनी कानून की परीक्षा दे सके. यह परीक्षा 12 जून को जेल में ही होनी है. विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील रुई रोड्रिग्ज और अतिरिक्त लोक अभियोजक मनकुवर देशमुख ने कहा कि एक परीक्षक नासिक जेल पहुंचेगा, और परीक्षा जेल के अंदर एक अलग कमरे में आयोजित की जाएगी. प्रश्न पत्र परीक्षा से लगभग 15 मिनट पहले जेल अधीक्षक को ऑनलाइन भेजा जाएगा, जो फिर प्रिंटआउट लेगा और परीक्षक को प्रश्न पत्र सौंप देगा. परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिका परीक्षक द्वारा सिद्धार्थ कॉलेज में जमा कर ली जाएगी.