ग्रेट कैम्प फायर में शामिल हुए डीईओ सारंगढ़ बिलाईगढ़ **

*ग्रेट कैम्प फायर में शामिल हुए डीईओ सारंगढ़ बिलाईगढ़ ** विकासखंड स्तरीय स्काउट गाइड द्वितीय सोपान/निपुण जांच शिविर के दौरान चतुर्थ दिवस ग्रेट कैंप फायर कार्यक्रम शिक्षा की नगरी शा.उच्च.माध्यमिक विद्यालय खम्हरिया में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री एस.एन.भगत (जिला शिक्षा अधिकारी सारंगढ़ बिलाईगढ़ ),अध्यक्षता श्री सेवक लाल पटेल (प्राचार्य शा.उ.मा.वि.खम्हरिया), विशिष्ट अतिथि श्री एस.एन.साहू (बीईओ बिलाईगढ़),पवन कुमार नायक (जिला मुख्यालय आयुक्त स्काउट), एन.आर.पटेल (डीओसी स्काउट),शंकर लाल साहू (डीटीसी स्काउट), दीपक कुमार पांडे (जिला सचिव),पूनम सिंह साहू (जिला कोषाध्यक्ष),राजा राम साहू (विकासखंड सचिव बरमकेला), रुखमण सिंह सरदार,मुरारी लाल आदित्य, विशेषर साहू ,टेकलाल साहू, दरसराम टंडन जी ,श्रीमती सुलता पटेल जी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम सभी अतिथियों का स्कार्फ पहनाकर एवं बुके देकर आत्मीय स्वागत किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ शिविर ज्वाल करके किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चे अपने जिला शिक्षा अधिकारी को पाकर गदगद हुए। बच्चों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। श्री मनोहर लाल साहू शिविर संचालक स्काउट ने शिविर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।उन्होंने बताया कि स्काउट,गाइड, रोवर, रेंजर के लगभग 400 बच्चे शिविर में भाग लेकर प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्काउटिंग के गुण सीख रहे हैं ।बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास हेतु विभिन्न कार्यक्रम योग व्यायाम ,शिक्षण कार्य, खेलकूद,हाईक,गांठे,सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतिदिवस संचालित होता है।जिसका लाभ बच्चें ले रहे हैं। *जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस.एन.भगत ** ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउटिंग जीवन जीने की कला सिखाता है। स्काउटिंग देश से प्रेम करना सीखना है ।स्काउटिंग से जुड़कर बच्चे हर क्षेत्र में दक्ष होते हैं तथा देशप्रेम की भावना जागृत होता है।उपस्थित स्काउट गाइड के बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने हेतु शुभकामनाएं दिये एवम् उज्जवल भविष्य की कामना किये। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे श्री सेवक लाल पटेल जी ने उद्बोधन देते हुए कहा कि एक अच्छा नागरिक बनने का पहला सीढ़ी स्काउटिंग होता है।विद्यार्थी जीवन में स्काउट का एक अलग महत्व होता है। स्काउट अभाव में भी जीवन जीने की कला सिखाता है। कार्यक्रम का संचालन भागवत प्रसाद साहू स्काउटर ने किया तथा आभार प्रदर्शन सुश्री धात्री नायक शिविर संचालक गाइड के द्वारा किया गया। इस दौरान प्रशिक्षक मंडल मनोहर लाल साहू ,भागवत प्रसाद साहू, ओंकारेश्वर श्रीवानी, कु.धात्री नायक, कु.कल्पना भोई ,निर्मला साहू ,पार्वती वैष्णव, कुसुम साहू, मीना जांगड़े,धनीराम निराला,दानीराम साहू, परमानंद साहू,लक्ष्मण नामदेव, कलेश्वर साहू,प्रहलाद कैवर्त,अनीता महेश, कमरून निशा,चंद्र किरण कोशले,यू साहू मैडम,राजेश्वरी कैवर्त व मनोज किशोर सर सिदार सर, मुरलीधर वर्मा, यादव सर, हायर सेकेंडरी स्कूल खम्हरिया स्टाफ,बच्चें एवम् ग्रामवासी उपस्थित रहें। *सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा आकर्षण का केंद्र ** ग्रेट कैम्प फायर कार्यक्रम में स्काउट गाइड के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित जन समुदाय का मन मोह लिया। सर्वप्रथम अतिथियों के सम्मान में गाइड विंग ने शुभ स्वागतम गीत प्रस्तुत किये।कर्मा नृत्य, पंथी नृत्य, सुआ नृत्य, देश भक्ति गीत,हमर सुघर छत्तीसगढ़ गीत की प्रस्तुती से लोग मंत्रमुग्ध हो गए।निर्मला साहू एवम् कल्पना भोई गाइडर ने देवार गीत पर नृत्य करके चार चांद लगा दिये। *हाईक का एक अलग अनुभव** शिविर के दौरान स्काउट गाइड के बच्चों को हाईक कराया गया। बच्चें खोज चिन्ह के माध्यम से हाईक का अनुभव लिए।अलग अलग टोलियो में बटा स्काउट गाइड गंतव्य स्थान पर पहुंच कर बिना बर्तन के अनेक प्रकार के पकवान बनाकर पाक कला सीखे।बच्चों ने हाईक का खूब आनंद लिया।

ग्रेट कैम्प फायर में शामिल हुए डीईओ सारंगढ़ बिलाईगढ़ **

*ग्रेट कैम्प फायर में शामिल हुए डीईओ सारंगढ़ बिलाईगढ़ **

विकासखंड स्तरीय स्काउट गाइड द्वितीय सोपान/निपुण जांच शिविर के दौरान चतुर्थ दिवस ग्रेट कैंप फायर कार्यक्रम शिक्षा की नगरी शा.उच्च.माध्यमिक विद्यालय खम्हरिया में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री एस.एन.भगत (जिला शिक्षा अधिकारी सारंगढ़ बिलाईगढ़ ),अध्यक्षता श्री सेवक लाल पटेल (प्राचार्य शा.उ.मा.वि.खम्हरिया),
विशिष्ट अतिथि श्री एस.एन.साहू (बीईओ बिलाईगढ़),पवन कुमार नायक (जिला मुख्यालय आयुक्त स्काउट), एन.आर.पटेल (डीओसी स्काउट),शंकर लाल साहू (डीटीसी स्काउट), दीपक कुमार पांडे (जिला सचिव),पूनम सिंह साहू (जिला कोषाध्यक्ष),राजा राम साहू (विकासखंड सचिव बरमकेला), रुखमण सिंह सरदार,मुरारी लाल आदित्य, विशेषर साहू ,टेकलाल साहू, दरसराम टंडन जी ,श्रीमती सुलता पटेल जी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम सभी अतिथियों का स्कार्फ पहनाकर एवं बुके देकर आत्मीय स्वागत किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ शिविर ज्वाल करके किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चे अपने जिला शिक्षा अधिकारी को पाकर गदगद हुए। बच्चों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।
श्री मनोहर लाल साहू शिविर संचालक स्काउट ने शिविर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।उन्होंने बताया कि स्काउट,गाइड, रोवर, रेंजर के लगभग 400 बच्चे शिविर में भाग लेकर प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्काउटिंग के गुण सीख रहे हैं ।बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास हेतु विभिन्न कार्यक्रम योग व्यायाम ,शिक्षण कार्य, खेलकूद,हाईक,गांठे,सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतिदिवस संचालित होता है।जिसका लाभ बच्चें ले रहे हैं।
*जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस.एन.भगत ** ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउटिंग जीवन जीने की कला सिखाता है। स्काउटिंग देश से प्रेम करना सीखना है ।स्काउटिंग से जुड़कर बच्चे हर क्षेत्र में दक्ष होते हैं तथा देशप्रेम की भावना जागृत होता है।उपस्थित स्काउट गाइड के बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने हेतु शुभकामनाएं दिये एवम् उज्जवल भविष्य की कामना किये।
कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे श्री सेवक लाल पटेल जी ने उद्बोधन देते हुए कहा कि एक अच्छा नागरिक बनने का पहला सीढ़ी स्काउटिंग होता है।विद्यार्थी जीवन में स्काउट का एक अलग महत्व होता है। स्काउट अभाव में भी जीवन जीने की कला सिखाता है।
कार्यक्रम का संचालन भागवत प्रसाद साहू स्काउटर ने किया तथा आभार प्रदर्शन सुश्री धात्री नायक शिविर संचालक गाइड के द्वारा किया गया।
इस दौरान प्रशिक्षक मंडल मनोहर लाल साहू ,भागवत प्रसाद साहू, ओंकारेश्वर श्रीवानी, कु.धात्री नायक, कु.कल्पना भोई ,निर्मला साहू ,पार्वती वैष्णव, कुसुम साहू, मीना जांगड़े,धनीराम निराला,दानीराम साहू, परमानंद साहू,लक्ष्मण नामदेव, कलेश्वर साहू,प्रहलाद कैवर्त,अनीता महेश, कमरून निशा,चंद्र किरण कोशले,यू साहू मैडम,राजेश्वरी कैवर्त व मनोज किशोर सर सिदार सर, मुरलीधर वर्मा, यादव सर, हायर सेकेंडरी स्कूल खम्हरिया स्टाफ,बच्चें एवम् ग्रामवासी उपस्थित रहें।

*सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा आकर्षण का केंद्र **
ग्रेट कैम्प फायर कार्यक्रम में स्काउट गाइड के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित जन समुदाय का मन मोह लिया। सर्वप्रथम अतिथियों के सम्मान में गाइड विंग ने शुभ स्वागतम गीत प्रस्तुत किये।कर्मा नृत्य, पंथी नृत्य, सुआ नृत्य, देश भक्ति गीत,हमर सुघर छत्तीसगढ़ गीत की प्रस्तुती से लोग मंत्रमुग्ध हो गए।निर्मला साहू एवम् कल्पना भोई गाइडर ने देवार गीत पर नृत्य करके चार चांद लगा दिये।

*हाईक का एक अलग अनुभव**
शिविर के दौरान स्काउट गाइड के बच्चों को हाईक कराया गया। बच्चें खोज चिन्ह के माध्यम से हाईक का अनुभव लिए।अलग अलग टोलियो में बटा स्काउट गाइड गंतव्य स्थान पर पहुंच कर बिना बर्तन के अनेक प्रकार के पकवान बनाकर पाक कला सीखे।बच्चों ने हाईक का खूब आनंद लिया।