वाराणसी में शटल एक्सप्रेस के नीचे गिरी महिला, PAC जवानों ने दिखाई बहादुरी; बचाई जान
वाराणसी में शटल एक्सप्रेस के नीचे गिरी महिला, PAC जवानों ने दिखाई बहादुरी; बचाई जान
कैंट स्टेशन स्थित प्लेटफार्म नंबर नौ पर रविवार को सुबह को पीएसी के जवानों ने महिला यात्री की जान बचाकर कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। चलती ट्रेन पर चढ़ने की जल्दबाजी में वह फिसलकर नीचे गिर गई थी।
सिपाहियों ने समय रहते तत्परता दिखाई और यात्री को सकुशल बाहर निकाला। पूरे घटनाक्रम की तस्वीर प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार भुल्लनपुर पीएसी 36 वाहिनी के सिपाही गौरव कुमार यादव और रोहित यादव की ड्यूटी माघ मेला के मद्देनजर प्लेटफार्म नंबर नौ पर लगी थी। लखनऊ जाने के लिए अपने पिता रिजवान अहमद के पहुंची गंगानगर कॉलोनी निवासी मैजिबीन बानो गाड़ी संख्या -20401 शटल एक्सप्रेस में चढ़ने का प्रयास कर रही थी।
इस बीच ट्रेन चलने लगी। कोच के पावदान पर पैर रखने के दौरान वह फिसलकर प्लेटफार्म और बोगी से नीचे चली गई। गौरव कुमार यादव और रोहित यादव ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें बाहर खींच लिया।
इंस्पेक्टर हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि पीएसी के जवानों को सम्मानित करने के लिए उच्चाधिकारियों के पास प्रस्ताव भेजा जाएगा।
एलटीटी एक्सप्रेस के एसी कोच से महिला का पर्स लेकर भागा बदमाश
एलटीटी-बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस के एसी कोच से शनिवार तड़के बदमाश लाखों के जेवरात से भरा बैग उठाकर भाग निकला। जीआरपी ने कैंट स्टेशन स्थित थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गत दिनों महिला यात्री से हुई 50 लाख के जेवरात लूट का राजफाश होने से पूर्व दूसरी घटना ने यात्रियों और उनके सामानों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है।