राजस्थान :पाली मारवाड़ मिल गेट पास रोडवेज बस ने फैक्ट्री जाते हुए युवक को कुचला बेटे की मौत से परिजनों का रोकर बुरा हाल
पाली में सोमवार को एक युवक को तेज रफ्तार आ रही बस ने कुचल दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक फैक्ट्री जा रहा था। इस दौरान यह हादसा हो गया। पुलिस ने मृतक की बॉडी बांगड़ हॉस्पिटल की मॉच्यूरी में रखवाई और उसके परिजनों को सूचना दी।
औद्योगिक थाने के SHO हिंगलाजदान ने बताया कि घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे जोधपुर रोड भटवाड़ा के निकट हुई। तेज रफ्तार से आ रही बस ने बाइक सवार बिहार हाल पाली के महादेव बगेची राजेन्द्र नगर निवासी 27 साल के राकेश पांडे पुत्र रामदेव पांड को चपेट में ले लिया। बस का पिछला पहिया राकेश के सिर के ऊपर से गुजर गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक के पास मिले मोबाइल से पुलिस ने उसकी शिनाख्त की और परिजनों को घटना की जानकारी दी। हादसे में मृतक की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। जवान बेटे की मौत से मृतक के परजिनों का रो-रो कर बुरा हाल है पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवा शव परिजनों को सौंपा।

Mukesh soni

