अमरोहा में बीच सड़क पर प्रेमिका का गला दबाने लगा युवक, बोला- 4 साल से प्यार करता हूं, किसी और की नहीं होने दूंगा

अमरोहा के गजरौला गांव में एक युवक ने बीच सड़क पर मेडिकल की छात्रा का उसी के दुपट्टे से गला दबाकर उसे जान से मारने की कोशिश की. आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से लड़की को उसके चंगुल से छुड़ाया. अगर लोग वहां मौजूद ना होते तो अनहोनी घट सकती थी. भीड़ ज्यादा बढ़ी तो आरोपी वहां से भाग निकला. आरोपी राहुल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. पीड़िता राहुल की प्रेमिका बताई जा रही है. किसी और की नहीं होने दूंगा लड़की का गला घोंटते वक्त वह कहता रहा कि तुझे किसी और की नहीं होने दूंगा. युवक ने कहा कि वह उस लड़की को बीते चार साल से प्यार करता है और उसे किसी कीमत पर किसी और की नहीं होने देगा. पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है. उधर परिजनों ने पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. जीएनएम की छात्रा है पीड़िता पुलिस ने बताया कि पीड़िता एक मेडिकल कॉलेज में जीएनएम की छात्रा है और आरोपी भी उसी गांव का रहने वाला है. बीते कुछ दिनों से उसने छात्रा को दूसरे युवकों से बात करते हुए देख लिया था, जिसके चलते वह छात्रा से नाराज था.

अमरोहा में बीच सड़क पर प्रेमिका का गला दबाने लगा युवक, बोला- 4 साल से प्यार करता हूं, किसी और की नहीं होने दूंगा