मेरठ विकास प्राधिकरण में नक्शे के विरुद्ध बन रहा है एक ताज जैसा भव्य  अवैध निर्माण से बना होटल।

मेरठ विकास प्राधिकरण में नक्शे के विरुद्ध बन रहा है एक ताज जैसा भव्य  अवैध निर्माण से बना होटल।

मेरठ विकास प्राधिकरण के जॉन B 2 में तलवार पेट्रोल पंप के पीछे बनाया जा रहा है एक अवैध कमर्शियल बिल्डिंग का अवैध निर्माण कार्य जिसमें बेसमेंट भी बना हुआ है। जिसमें अभियंता उपाध्यक्ष अभिषेक पांडे को गुमराह करके अच्छी खासी मोटी रकम वसूल कर तैयार कराने में लगा है। यह अवैध बिल्डिंग किसी ताज होटल से कम नहीं लग रही हे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह मेरठ का मशहूर ताज होटल बनने जा रहा है। अगर इस भव्य  ताज होटल की कंपाउंडिंग मेरठ विकास प्राधिकरण को कराई जाए तो करीब 20 से 30 लख रुपए का राजस्व प्राप्त उत्तर प्रदेश सरकार योगी सरकार को प्राप्त हो सकता है। पर अभियंता ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। उपाध्यक्ष अभिषेक पांडे के सख्त रूप अपने के बाद भी अभियंता अपने आप को नहीं सुधार पा रहे हैं ।इस होटल का कार्य लगातार जारी है।जिस पर अभियंता ना तो इस होटल की बिल्डिंग पर सेल के आदेश कर पा रहे हैं। और ना ही इस अवैध बिल्डिंग इस बिल्डिंग को तोड़ पा रहे हैं।उपाध्यक्ष अभिषेक पांडे ने पिछले महीने में लगातार सैकड़ों की संख्या में अवैध निर्माण पर सील की कार्रवाई करा कर अवैध निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी थी पर फिर भी एक बार देखने को मिल रहा है। मवाना रोड गंगानगर तलवार पेट्रोल पंप के पीछे होटल का अवैध निर्माण का कार्य बिना कार्रवाई के जारी है इस अवैध निर्माण को लेकर अभियंता सचिव अधिकारी आंख मूंद कर बैठे हैं। उपाध्यक्ष की लगातार कार्रवाई के बाद भी अभियंता 
लगातार करा रहे हैं अवैध निर्माण उपाध्यक्ष अभिषेक पांडे के आदेश अभियंताओं के सामने नहीं रखते कोई भी मायने।