अरुणाचल की सेला झील की बर्फ फटी और धंस गए 4 लोग

अरुणाचल प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता हमेशा पर्यटकों को आकर्षित करती है. विशेष रूप से सर्दियों में, जब पहाड़ बर्फ से ढके होते हैं और झीलें जमी हुई होती हैं, तब इस राज्य का आकर्षण और भी बढ़ जाता है. हालांकि, इन सुंदर स्थलों की खूबसूरती के साथ कुछ खतरे भी जुड़े होते हैं, जो कभी-कभी हादसों का कारण बन सकते हैं. तवांग स्थित सेला झील, जो अपनी जमी हुई बर्फ के लिए प्रसिद्ध है एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना का केंद्र बन गई. जब कुछ पर्यटक बर्फीली झील पर चलने का प्रयास कर रहे थे, तो अचानक बर्फ टूट गई और कई लोग बर्फ के नीचे फंस गए. यह दृश्य काफी डरावना था, लेकिन पास के स्थानीय लोगों और गाइड्स ने तुरंत मदद के लिए ropes का इस्तेमाल किया और पर्यटकों को बचाया. यह घटना उस चेतावनी का उदाहरण है, जो हमेशा से पर्यटकों को दी जाती है. स्थानीय लोग और गाइड्स हमेशा इस बात का ध्यान रखते हैं कि पर्यटक बर्फ पर चलने से पहले पूरी तरह से सतर्क रहें और सुरक्षा उपायों का पालन करें. केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने Video शेयर कर दी सलाह अरुणाचल प्रदेश के केंद्रीय मंत्री, किरण रिजिजू ने इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए पर्यटकों को चेतावनी दी. उन्होंने लिखा, "सेला पास में पर्यटकों को मेरी सलाह है: जमी हुई झीलों पर अनुभवी गाइड के साथ ही चलें, बर्फीले रास्तों पर गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें और हिमस्खलन से बचने के लिए सचेत रहें. तापमान काफी ठंडा होता है, इसलिए गर्म कपड़े पहनें और यात्रा का आनंद लें. आपकी सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है."

अरुणाचल की सेला झील की बर्फ फटी और धंस गए 4 लोग