*विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मऊगंज में कार्यक्रम आयोजित*

*विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मऊगंज में कार्यक्रम आयोजित*
*विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मऊगंज में कार्यक्रम आयोजित*
*विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मऊगंज में कार्यक्रम आयोजित*

मऊगंज । आज पांच राज्यों में 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' को हरी झंडी दिखाकर पीएम मोदी ने योजनाओं के लाभार्थियों से वर्चुअली संवाद और सम्बोधित किया।

इसी के तहत मऊगंज सिंचाई विभाग प्रांगण में मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल और जिला कलेक्टर अजय श्रीवास्तव की विशेष उपस्थिती में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां पर पीएम मोदी के संवाद कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया।

इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रदीप पटेल पहुंचे और उपस्थित जनों को सम्बोधित किया और कार्यक्रम के अंत मे विकसित भारत संकल्प यात्रा' रथ को हरी झंडी दिखाकर मऊगंज,हनुमना नईगढ़ी के लिए जिला कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य और लाभ से अवगत कराया इस दौरान सर्व प्रथम निराश्रित,बीमार,लावारिस गोवंश को अपनाने पर जोर देते हुए उसमे जन जन की भागीदारी के लिए शपथ दिलाया है।

  उक्त कार्यक्रम में एएसपी मऊगंज एमएल चौरसिया, एसडीएम बीके पाण्डेय,तहसीलदार सौरभ मरावी,बीएमओ सिविल अस्पताल आरबी चौधरी,नगर परिषद सीएमओ महेश पटेल,जनपद सीईओ मऊगंज,बिजली विभाग के एई कुंवर सिंह,और भाजपा के जनपद पंचायत व नगर परिषद जनप्रतिनिधियों सहित काफी संख्या में आम जनता की मौजूदगी रही।

 आपको बता दें कि आज वर्चुअली कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा राजस्थान मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ तेलंगाना और मिजोरम में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ को झंडी दिखाकर रवाना करना

था।