राजस्थान का सीएम बनाए जाने की अटकलों के बीच अमित शाह से मिले बालकनाथ !

राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलों के बीच तिजारा के नवनिर्वाचित बीजेपी विधायक महंत बालकनाथ ने गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। बालकनाथ ने गुरुवार को सांसद पद से इस्तीफा दिया था। गौरतलब है, मुख्यमंत्री पद की अन्य दावेदार पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर सकती हैं।