असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने प्रतापगढ़ में जनसभा को किया संबोधित। कहा कांग्रेस के विधायकों और मंत्रियों ने जनता को लूटने का किया काम।

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने प्रतापगढ़ में जनसभा को किया संबोधित। कहा कांग्रेस के विधायकों और मंत्रियों ने जनता को लूटने का किया काम।

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने प्रतापगढ़ में जनसभा को किया संबोधित।
कहा कांग्रेस के विधायकों और मंत्रियों ने जनता को लूटने का किया काम।

प्रतापगढ़।
असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने शनिवार को प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हेमंत मीणा के समर्थन में अटल रंगमंच पर एक जनसभा को संबोधित किया।
सभा को संबोधित करते हुए असम के सीएम हेमंत बिस्वा शर्मा ने  कांग्रेस की  गहलोत सरकार पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि विधायकों ने अशोक गहलोत की सरकार को बचाने के लिए होटलों के एसी कमरों में एक महीने तक मजे किए और एसी कमरों से बाहर निकलने के बाद मंत्री और विधायकों ने जनता को इतना लूट और इतना भ्रष्टाचार किया यह सब आपके सामने है। उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पहले भी वादे किए थे किसानों का कर्ज 10 दिन में माफ कर देंगे,बेरोजगार युवाओं को रोजगार भत्ता देंगे। लेकिन आज तक कांग्रेस की वादों को पूरा नहीं किया और कांग्रेस फिर से साथ सात गारंटी लेकर आ रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में सरकार के मंत्रियों ने परीक्षाओं के पेपर बाजार में बेचे हैं बेरोजगारियों के साथ धोखा किया। उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ में भीं एक हजार करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है यह बात खुद गृह मंत्री अमित शाह ने इसका खुलासा किया है, इसलिए आप अगर एक वोट भीं काग्रेस को देंगे तो आप अपने भविष्य ओर आने वाले पीढ़ी के भविष्य को बर्बाद करेंगे। इसलिए 25 नंवबर को  अपना  कीमती वोट भाजपा को वोट देकर भाजपा को विजय बनाए ओर राजस्थान में भाजपा की डबल  इंजन की सरकार बनाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान समान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों के खातो में 6 हजार रुपए डाल रही है और राजस्थान में भाजपा की सरकार बनते ही राज्य  सरकार 6 हजार और मिलाकर 12 हजार रूपए किसानों के खातों में जमा कराएगी। 

जय श्री राम और भारत माता की जय के नारों से गूंजा जनसभा का पांडाल।
असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा जैसे ही हेलीपेड  से मंच पर  पहुंचे उससे पहले जनसभा में जय श्री राम और  भारत माता की जय के नारे से आसमान गूंज गया। वही मंच पर जाने से पहले मुख्यंमंत्री लोगो के बीच पहुंचे और लोगो से हाथ मिलाया।