सुमेरपुर कस्बे में नाबालिग दौड़ा रहे धड़ल्ले से ई रिक्शा
सुमेरपुर कस्बे में नाबालिग दौड़ा रहे धड़ल्ले से ई रिक्शा
भरुआ सुमेरपुर। पुलिस एवं परिवहन विभाग की अनदेखी के चलते कस्बे में 10 से 15 वर्ष तक के नाबालिग बच्चे बगैर लाइसेंस के हाईवे सहित अन्य मार्गों पर धड़ल्ले के साथ दौड़ा रहे हैं।
कस्बे में करीब 800 ई-रिक्शा संचालित हो रहे हैं। इनमें सैकड़ों रिक्शा चालक ऐसे हैं जिनकी उम्र 10 से 15 वर्ष के मध्य है और यह बगैर लाइसेंस के कस्बे में धड़ल्ले से रिक्शा चलाकर परिवहन नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। यातायात प्रभारी संजय मिश्रा ने कहा कि वह कस्बे में अभियान चलाकर ऐसे चालकों को पकड़कर कार्यवाही करेंगे। किसी भी दशा में बगैर लाइसेंस धारकों के ई रिक्शा को नहीं चलने दिया जाएगा।