मिर्जापुर शहर कोतवाली प्रशासन एवं न्यायिक मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में नशा मुक्त जनजागरूकता अभियान रैली निकाली गयी

मिर्जापुर उत्तर प्रदेश शासन के मनशारूप न्यायिक मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट व मीरजापुर शहर कोतवाली प्रशासन के तत्वाधान में नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान रैली मीरजापुर नगर के शहर कोतवाली से निकलकर घण्टाघर चौराहा, खजांची का चौराहा, वासलीगंज, संकटमोचन मंदिर से होते हुए मण्डलीय चिकित्सालय, मीरजापुर पर पहुँचकर सी0 ओ0 सिटी महोदय जी के द्वारा नशा मुक्ति से सम्बन्धित संदेश लोगों को देकर आज के कार्यक्रम को सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में न्यायिक मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष - अरविन्द कुमार (राव साहब) जी उपस्थित रहें और कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यायिक मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट के मीरजापुर के मण्डल अध्यक्ष अभय गुप्ता (राजा भईया) जी ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन न्यायिक मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट के मीरजापुर के जिला महासचिव प्रथम साहू जी ने किया न्यायिक मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष - अरविन्द कुमार (राव साहब) जी ने कहा कि नशा करने से स्वयं के शरीर को हानि पँहुचती हैं, जिससे आपके परिवार के ऊपर जिम्मेदारियों का पहाड़ टूट पड़ता हैं। नशे से छुटकारा पाएं और अपने व अपने परिवार को नशे के दुष्परिणामों से बचाएं। इस कार्यक्रम में न्यायिक मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट के उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव - शीतला प्रसाद, कमलेश मोदनवाल (K. D.), शिवम् साहू, आयुष साहू, प्रदीप यादव, मयंक सोनी, मनीष शर्मा, अनुज ऊमर, कृष्ण मोहन, सुधीर जायसवाल, प्रिंस केशरी, गोवर्धन केशरी, विनीत पटेल, बाबा हँसमुख, मनी, अर्जुन, आदित्य कसेरा, राहुल कसेरा, हर्ष गुप्ता, गोली कसेरा सहित शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक महोदय, दरोगा, सिपाही व महिला सिपाही भी उपस्थित रही।

मिर्जापुर शहर कोतवाली प्रशासन एवं न्यायिक मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में नशा मुक्त जनजागरूकता अभियान रैली निकाली गयी
1 / 1

1. मिर्जापुर शहर कोतवाली प्रशासन एवं न्यायिक मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में नशा मुक्त जनजागरूकता अभियान रैली निकाली गयी