विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक संपन्न
गुना । विहिप की जिला बैठक रविवार 24 सितंबर 2023 को कृष्णा गार्डन एबी रोड पर प्रारंभ हुई । जिसमें सर्वप्रथम श्री राम दरबार का पूजन आचार्य पद्धति से किया गया। इसके उपरांत जिला अध्यक्ष इमरत सिंह सोलंकी ने संगठन के बारे में विस्तृत मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया की विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल का कार्य श्री राम का कार्य है श्री राम से प्रेरणा लेकर कार्यकर्ताओं को संगठन का कार्य करना चाहिए । इसके पश्चात विभाग मंत्री सुरेश शर्मा ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की साथ ही कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों की सूचना दी शस्त्र पूजन नवदुर्गा के अवसर पर मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी बहनों के द्वारा विशाल भव्य रूप से मनाया जावेगा । मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी सहित समस्त माता बहनों से आह्वान किया कि शस्त्र पूजन में बढ़ चढ़कर भाग लेकर अन्य माताएं बहनों को भी सशक्त बनावे । इस अवसर पर जिला मंत्री राकेश शर्मा ने मंच संचालन करते हुए कार्यकर्ताओं को खंड की समिति बनाने के लिए प्रेरित किया एवं आगामी कार्यक्रमों में हिंदू समाज की सेवा कार्य बढ़ाने पर जोर दिया । साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से अभी तक के कार्यों का व्रत लिया संगठन की नवीन घोषणाओं में गुना नगर अध्यक्ष अमित अरोरा कृष्णा गार्डन, दुर्गा वाहिनी नगर सह संयोजिका बुलबुल रजक, प्रियंका मिश्रा, रेनू मिश्रा, भूमिका कुशवाहा, खुशबू चौरसिया, गुना ग्रामीण प्रखंड में संयोजक डॉ मनीष रघुवंशी, प्रखंड सह मंत्री पंकज कुशवाहा, प्रखंड आरोन गजनू कुशवाहा सह गोरक्षा प्रमुख की घोषणाएं हुई । सभी कार्यकर्ताओं ने नवीन दायित्व प्राप्त कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी । जिला बैठक में गुना में निवासरथ विभाग के पदाधिकारी जिला कार्यकारिणी पांचो प्रखंड के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

