नही रहे पूर्व प्रधानाचार्य इंद्रापति पांडेय

उसरौली गांव निवासी संगम पाण्डेय पत्रकार के पिता पूर्व प्रधानाचार्य रहे इन्दिरापति पाण्डेय का बुधवार को हृदयाघात की वजह से निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे। कुछ दिन पहले उनकी तबियत खराब होने पर उन्हें प्रयागराज के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान श्री पाण्डेय ने दम तोड दिया। निधन की खबर सुनते ही परिजनों में शोक की लहर व्याप्त हो गई। उनका पार्थिव शरीर वहां से अंतिम दर्शन के लिए घर लाया गया। उनका अंतिम संस्कार काशी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया।

नही रहे पूर्व प्रधानाचार्य इंद्रापति पांडेय