जिगडी बासेन के ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन वन पट्टा आवेदन से पेज गायब करने का आरोप

जिगडी बासेन के ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन वन पट्टा आवेदन से पेज गायब करने का आरोप

जिगडी बासेन के ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन वन पट्टा आवेदन से पेज गायब करने का आरोप

रोहित यादव / बलरामपुर - बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत जिगड़ी बासेन के ग्रामीणों ने वन पट्टा के हर आवेदन से तीन पन्ना को बिट गार्ड द्वारा गायब करने का आरोप लगाया है, ग्रामीणों ने बताया कि वन पट्टा के लिए सम्बंधित सभी दस्तावेज जांच उपरांत अनुविभागीय कार्यालय में ग्रामीणों ने जमा किए थे जिसमें से 37 ग्रामीणों के वन पट्टा के आवेदन से पेज गायब करने का आरोप बिट गार्ड राजेश खलखो के उपर लगाया है, ग्रामीणों ने बताया कि अनुविभागीय कार्यालय से बिट गार्ड द्वारा कुछ काम है कहकर लिया गया था व दो दिन बाद फिर अनुविभागीय कार्यालय को वापस किया अब सवाल ये उठता है, कि सब पेजों को जब जांचकर कार्यालय में रखा गया था तो सम्बंधित बिट गार्ड को आवेदन को कैसे दे दिया और बिट गार्ड ने पेज गायब क्यों और कैसे कर दिया यह जांच का विषय है, ग्रामीणों ने बताया कि वन पट्टा के लिए आवेदन 2021 में किया गया था व कार्यालय में सभी आवेदन जांच कर रखा गया था उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी सहित वन परिक्षेत्र अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है, और जांच कर कार्रवाई करने का मांग किया है, कारवाई नहीं होने पर धरना प्रदर्शन कर आन्दोलन का चेतावनी दी है, सम्बंधित सभी आवेदक शासन के योजना से वंचित हो जायेंगे अगर इस प्रकार का घटना नहीं घटती तो उनको भी योजना का लाभ मिल पाता