बिहार :- भोजपुर जिला के सहार प्रखंड अंतर्गत खैरा इंटेग्रिटी इंटरनेशनल विद्यालय में तीन दिवसीय प्रशिक्षण

खैरा में अखिल भारतीय महिला समिति द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन भोजपुर : सहार प्रखंड के खैरा में इंटेग्रिटी इंटरनेशन विद्यालय के प्रांगण में अखिल भारतीय महिला समिति(ऐ आई डब्लू बी) द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में किशोरों में जीवन कौशल का विकास विषय पर 13,14, और 15 सितंबर को तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । आयोजन में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय महिला समिति की सचिव डॉक्टर कुमकुम नारायण, उपाध्यक्ष सुभाषिनी देवी , रिसोर्स परसनस डॉक्टर रत्न चौधरी , रितेश कृष्ण नारायण, डॉक्टर संजय कुमार , इंटेग्रिटी विद्यालय की प्रिंसिपल नगमा तनवीर और निदेशक तनवीर रिजवी की उपस्तिथ में कार्यक्रम में छात्रों से किशोरावस्था में जीवन और कौशल विकास पर विशेष रूप से चर्चा की गई । इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा छात्रों में किशोरावस्था में परिवर्तन और आने वाली चुनौतियों, मानसिक ,भावनात्मक एवं शारीरिक परिवर्तन के बारे में छात्रों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। महिला समिति के सचिव ने कहा कि इंटेग्रिटि इंटरनेशनल विद्यालय खैरा द्वारा प्रति वर्ष संवेदनशील एवं सार्थक विषयों पर निरंतर कर्याशालाओं का आयोजन करना एक सार्थक पहल है।

बिहार :- भोजपुर जिला के सहार प्रखंड अंतर्गत खैरा इंटेग्रिटी इंटरनेशनल विद्यालय में तीन दिवसीय प्रशिक्षण
बिहार :- भोजपुर जिला के सहार प्रखंड अंतर्गत खैरा इंटेग्रिटी इंटरनेशनल विद्यालय में तीन दिवसीय प्रशिक्षण