क्या सॉल्वर गैंग ने रटवाए थे NEET पेपर? EOU छात्रों से करेगी पूछताछ
नीट पेपर लीक मामले में पटना 'इकनॉमिक ऑफेंस यूनिट' (EOU) ने बड़ा एक्शन लेते हुए नौ परीक्षार्थियों को नोटिस भेजा है. पेपर लीक मामले की जांच कर रही EOU ने सभी परीक्षार्थियों को अपने अभिभावकों के साथ पूछताछ के लिए कार्यालय बुलाया है. जिन परीक्षार्थियों को नोटिस भेजा गया है, उन्होंने 5 मई को हुई नीट परीक्षा में हिस्सा लिया था. ये सभी बिहार के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं. नीट पेपर लीक को लेकर देशभर में नाराजगी है. पुलिस की अब तक की छानबीन में सॉल्वर गिरोह के पास 13 परीक्षार्थियों के रोल कोड मिले थे. इनमें से चार को पुलिस ने पेपर लीक के समय ही गिरफ्तार कर लिया था. जांच कर रहे अधिकारी परीक्षार्थियों व उनके अभिभावकों से साल्वर गिरोह से उनके जुड़ाव के बारे में सवाल करेंगे. यह भी पूछा जाएगा कि क्या नौ परीक्षार्थियों को भी साल्वर गिरोह ने परीक्षा से पहले क्वेश्चन पेपर रटवाए थे या नहीं.

