उन्नाव : मदरसा इस्लामिया कासिफुल उलूम नगर पंचायत रसूलाबाद में 15 अगस्त (यौम-ए-आज़ादी) कारी आज़ाद के नेतृत्व में झंडा रोहण किया गया।

Rasulabaad Unnao Uttar Pradesh

उन्नाव : मदरसा इस्लामिया कासिफुल उलूम नगर पंचायत रसूलाबाद में 15 अगस्त (यौम-ए-आज़ादी) कारी आज़ाद के नेतृत्व में झंडा रोहण किया गया।

उन्नाव : नगर पंचायत रसूलाबाद रसूलाबाद में स्थित मदरसा इस्लामिया कासिफुल उलूम में झंडा रोहण किया गया जो की आज़ादी के समय से मनाया जा रहा है, मदरसा इस्लामिया कासिफुल उलूम में झंडा रोहण के बाद राष्ट्रगान होता है उसके बाद अल्लामा इक़बाल का गीत सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा बच्चो द्वारा गाया गया।

झंडा रोहण कार्यक्रम में मदरसा संचालक कारी आज़ाद के नेतृत्व में बच्चों ने देशभक्ति का जज़्बा दिखाया, बच्चो ने मंच पर तरह तरह के कार्यक्रम किए, देशभक्ति के गीत सभी बच्चों ने अपने अपने याद किए हुए गीत भी गाए, कारी आज़ाद ने सभी बच्चों को मदरसा स्कूल ड्रेस पहनने की सलाह एक हफ़्ते पहले ही दी थी, आज सारे बच्चे स्कूली ड्रेस में बहुत ही सुंदर दिख रहे थे मदरसा की ड्रेस का कलर व्हाइट है जिसमें बच्चे और खूबसूरत लग रहे थे।

 मदरसा संचालक कारी आज़ाद ने बताया क़रीब हमारे मदरसे में बाहरी बच्चे 40/50 हिफ्ज कर रहे है साथ में दुनियावी तालीम जैसे हिन्दी अंग्रेज़ी गणित विज्ञान कला समाजिक ज्ञान शिक्षा जैसे कई विषयों पर पढ़ाई की जाती है, क्लास सेक्शन भी बनाया गया है KG (A) KG (B) KG (C). 
कारी आज़ाद ने कहा उनका मक़सद सिर्फ़ बच्चों को दीनी तालीम के साथ साथ दुनियावी तालीम हासिल करना बहुत ज़रूरी है ताकि बच्चे यदि बाहर कहीं जाए तो उनको पढ़ने में समझने में किसी भी तरह की समस्या न हो।

मदरसा संचालक कारी आज़ाद ने बताया हमारे लिए सारे विषय महत्वपूर्ण है चाहे वो हिन्दी हो उर्दू हो अरबी हो य अन्य हो, हम चाहते है हमारे पढ़ाए हुए बच्चे कहीं जाए तो वहाँ अपना परचम बुलंद करें, मदरसा का नाम रोशन करें, मदरसा संचालक कारी आज़ाद ने बताया हमने तक़रीबन 300 से ज़्यादा बच्चों हो हिफ्ज करवाया है हर साल हमारे मदरसे से 20/30 बच्चे हिफ्ज मुकम्मल करते है, मदरसा संचालक कारी आज़ाद ने बताया मदरसा बहुत ही पुराना है उन्होंने बताया हमने भी यही से अपनी अरबी उर्दू  शिक्षा की शुरुआत किया था आज हम इसी मदरसे में संचालक है क़रीब 25 सालों से, इंशा अल्लाह आगे भी इसी मदरसे में बच्चों को तालिब-ए-इल्म बनाते रहेंगे।

 

झंडा रोहण में तमाम लोग ने उपस्थित रहे जिसमें मौलाना अहमद अली, मौलवी अली हसन, मौलाना वहाज़, जीशान खान, हाफ़िज़ मेराज, नूर खा पूर्व सभासद, रेहान खान, हाफ़िज़ फ़रहान, हाफ़िज़ खालिद खान, हाफ़िज़ राशिद खान, इमरान, खान, बबलू खान, इरफान खान इत्यादि लोगों में मदरसा इस्लामिया कासिफुल उलूम में शिरकत की।