गुजरात : मेहसाणा मुस्लिम नाम होने से अर्जन बानो के साथ स्कूल प्रशासन ने किया भेदभाव।

Gujarat Mehsada.

गुजरात : मेहसाणा मुस्लिम नाम होने से अर्जन बानो के साथ स्कूल प्रशासन ने किया भेदभाव।

गुजरात के मेहसाणा के खेरालु गाँव में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कक्षा 10 के टॉपर्स बच्चों को सम्मानित किया जाना था। जिसमें पहले नम्बर के छात्र की जगह पर सीधा दूसरे नम्बर के छात्र को बुला कर सम्मानित किया गया। पहले नम्बर वाले को बुलाया ही नहीं गया। जानते हैं क्यूँ ?


वजह सिर्फ इतनी है कि पहले नंबर वाली छात्रा मुस्लिम समुदाय से थी। उस बच्ची के पैरेंट्स ने जब स्कूल से इस का कारण जानना चाहा तो स्कूल ने कहा की हम आपकी बच्ची को बाद में उसका पुरुस्कार दे देंगे। ये सुनकर बच्ची रोने लगी। बच्ची के माता पिता ने कहा कि हमें पुरस्कार नहीं चाहिए था। हमारी बच्ची को पहचान चाहिए थी जो स्कूल ने स्वतंत्रता दिवस पर नहीं दिया। और हमारी बच्ची के साथ नाइंसाफ़ी हुई है। 
ये घटना उस राज्य की है जहां से हमारे देश के प्रधानमंत्री जी आते हैं। और ये उस प्रधानमंत्री के राज्य की घटना है जहां के प्रधानमंत्री “सबका साथ, सबका विकास” की बात करते हैं। ये कैसा सबका साथ, सबका विकास है।