उत्तर प्रदेश रामपुर : जौहर यूनिवर्सिटी कैंपस में चल रहे रामपुर पब्लिक स्कूल योगी सरकार ने बंद करवाया, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की निंदा।

यूपी की सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार सपा के पूर्व विधायक आजम खान के जौहर विश्वविद्यालय के कैंपस के अंदर चल रहे रामपुर पब्लिक स्कूल को बंद कर दिया है, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इसकी निंदा की है।

उत्तर प्रदेश रामपुर : जौहर यूनिवर्सिटी कैंपस में चल रहे रामपुर पब्लिक स्कूल योगी सरकार ने बंद करवाया, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की निंदा।

उत्तर प्रदेश रामपुर : उत्तर प्रदेश सरकार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व विधायक आजम खान पर कोई रियायत बरतने के मूड में नजर नहीं आ रही है। एक ओर जौहर विश्वविद्यालय की लीज की जमीन वापस लेने के बाद अब जौहर विश्वविद्यालय के कैंपस के अंदर चल रहे रामपुर पब्लिक स्कूल पर भी ताला लगाने का फैसला ले लिया है, जिसे लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। 

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर रामपुर पब्लिक स्कूल पर ताला लगाए जाने पर इसकी निंदा की है।  उन्होंने लिखा 'जो बदले की भावना से स्कूल बंद कर रहा है, वह बच्चों के भविष्य पर ताला लगा रहा है, निंदनीय!  वहीं सोशल मीडिया पर अखिलेश को फॉलो करने वाले समर्थकों का कहना है कि शिक्षा के क्षेत्र मैं राजनीतिक द्वेष से काम करना सबसे निंदनीय काम है। 

पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एक्स (ट्विटर) सरकार के इस कदम की आलोचना । 

जौहर ट्रस्ट से वापस ली गई लीज की जमीन

दरअसल सीएम योगी सरकार ने सीतापुर जेल में बंद सपा नेता और पूर्व विधायक आजम खान पर एक और कड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने रामपुर की जौहर विश्वविद्यालय के कैंपस में जौहर ट्रस्ट की ओर से संचालित रामपुर पब्लिक स्कूल के साथ ही सपा कार्यालय को सील कर दिया है, प्रशासन की यह कार्रवाई राज्य सरकार की ओर से जौहर ट्रस्ट को दी गई लीज की जमीन वापस लेने के बाद की गई है। 

सील किया गया रामपुर पब्लिक स्कूल और सपा कार्यालय

बता दें कि रामपुर से बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना की ओर से की गई शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई। जिसमें जौहर ट्रस्ट को लीज पर दी गई जमीन पर शर्तों का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया, जिसमें लीज की जमीन पर निजी रामपुर पब्लिक स्कूल और सपा कार्यालय खोला गया था।  फिलहाल शिकायत के सही पाए जाने पर कार्रवाई की गई और लीज की जमीन वापस लेते हुए प्रशासन ने रामपुर पब्लिक स्कूल और सपा कार्यालय पर ताला जड़ दिया, जिसे लेकर अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव राज्य सरकार की निंदा कर रहे हैं।