बिहार : -भोजपुर जिला अंतर्गत सहार प्रखंड में पंचायत समिति के बैठक में मुखिया संघ वर्कआउट किया

बिहार :-भोजपुर जिला अंतर्गत सहार प्रखंड में पंचायत समिति की बैठक में लगातार तीन बार भाग नहीं लेने वाले सदस्यों को सदस्यता रद्द करने का प्रस्ताव पारित किया गया। बता दे की पंचायत समिति की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारी के विरुद्ध भी प्रपत्र क गठन करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। बुधवार को पूर्व निर्धारित पंचायत समिति की बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अनिल राय और संचालन बीपीआरओ सुमन कुमार द्वारा किया गया। बैठक शुरू होते ही अनुपस्थित पदाधिकारियों और लगातार तीन बैठक में शामिल नहीं होने वाले समिति सदस्यों पर खेद प्रकट किया गया। और सदन द्वारा सर्व समिति से पांच प्रस्ताव किया गया। जिसमें मनरेगा और बीपीआरओ कार्यालय में दो आदेश पाल रखने का भी सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में मुखिया संघ ने किया वॉक आउट पंचायत समिति की बैठक में मुखिया संघ द्वारा हड़ताल पर रहने के कारण वॉक आउट किया गया। सहार प्रखंड मुख्यालय पर पंचायत समिति को बैठक शुरू होते ही मुखिया संघ अध्यक्ष राम सुभग सिंह के सदन में खड़े होकर अपने 19 सूत्री मांगों को समर्थन में पूर्व से हड़ताल पर रहने और सरकारी कार्यों में भाग नहीं लेने का हवाला देते हुए सभी मुखिया सदन से बाहर चले गए। मुखिया संघ अध्यक्ष ने सदन से बाहर निकाल कर अपने मांगों को रखते हुए कहा कि सरकार द्वारा पंचायत के ग्राम सभा में अधिकारियों का कटौती करने सरकार द्वारा कबीर अंत्येष्टि का अधिकार से वंचित करने, टाइड और अनटाइड कर अधिकारों में कटौती करने, पंचायत की योजनाओं को सरकार द्वारा टेंडर से कराने के निर्णय की विरोध में पिछले दो माह से हड़ताल पर रहने का हवाला देकर वर्कआउट किया गया।

बिहार : -भोजपुर जिला अंतर्गत सहार प्रखंड में पंचायत समिति के बैठक में मुखिया संघ वर्कआउट किया
बिहार : -भोजपुर जिला अंतर्गत सहार प्रखंड में पंचायत समिति के बैठक में मुखिया संघ वर्कआउट किया