बिहार : बक्सर जिला पदाधिकारी जनसंवाद कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं का जनता से किया संवाद

द भारत न्यूज बिहार के बक्सर जिले के जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में सदर प्रखंड में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी रोहित कुमार ने किया। जिला पदाधिकारी ने ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा प्रखंड अंतर्गत पथो के मरम्मती/निर्माण हेतु भेजे गये प्रस्ताव स्वच्छता अभियान, अंतर्गत अवशिष्ट प्रसस्करण इकाई निर्माण , स्वच्छता विभाग, द्वारा संचालित योजनाओं कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, जैविक खेती शनिवारय बैठक में भू विवाद निवारण,लोक शिकायत निवारण, अधिकार अधिनियम (बक्सर का राज्य में द्वितीय स्थान) मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, श्रम विभाग एवं उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, की उपलब्धियां एवं योजनाओं के संबंध में आम बजट से संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। जिनके नाम इस प्रकार से हैं मुख्यमंत्री द्वारा आवास योजना, के तहत रंभा देवी एवं रंजू देवी, कुशल युवा कार्यक्रम के तहत खुशबू कुमारी, मुख्यमंत्री सिविल प्रोत्साहन योजना अंतर्गत लारविन कुमार अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत सोन्टी राम एवं अरुण राम, पशु अनुदान के अंतर्गत रसायन यादव आपदा के अंतर्गत हरे राम राम, आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत लाल बाबू कुमार, शिवकुमारी देवी, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान के अंतर्गत प्रियंका कुमारी, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत खुशबू देवी, राशन कार्ड अंतर्गत सावित्री देवी, एवं मनरेगा अंतर्गत गुड़िया देवी एवं उषा देवी है। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने कार्यक्रम में डायल 112 महिला हेल्प लाइन के संबंध में आम जनों से संवाद किया। विद्युत होकर डायल 112 (24 * 7) कार्यरत हैं। जो तत्परित रूप से विधि सम्मत कार्रवाई करती है। जनसंवाद कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। जहां आम जनों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की जा रही थी। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना से लाभान्वित एवं कार्यक्रम में आए हुए जनप्रतिनिधि ने अपने विचारों को साझा किया। कार्यक्रम में डीडीसी महेंद्र पाल, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी किशोरी साह, एसडीओ धीरेंद्र मिश्रा, नप ईओ प्रेम स्वरूपम समेत सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

बिहार : बक्सर जिला पदाधिकारी जनसंवाद कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं का जनता से किया संवाद
बिहार : बक्सर जिला पदाधिकारी जनसंवाद कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं का जनता से किया संवाद