*अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध आबकारी विभाग जिला मऊगंज की कार्यवाही*

*मऊगंज-* मऊगंज जिले मे आबकारी विभाग की टीम द्वारा आबकारी वृत्त मऊगंज में जगह जगह दबिस दे कर कार्यवाही की गई है।कार्यवाही के दौरान ग्राम रजिगवॉ मे वीरेंद्र पटेल के रिहायशी मकान से 470 शीशी कोरेक्स तथा 2 किलो 750 ग्राम गांजा बरामद कर NDPS अधिनियम के तहत प्रकरण कायम कर आरोपी को जेल भेजा गया। जप्त की गई मादक सामग्री की अनुमानित कीमत 109900 रुपए है। बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सहायक आयुक्त आबकारी ने जिले में अवैध मादक पदार्थ के विक्रय, परिवहन एवं संग्रह के विरूद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

*अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध आबकारी  विभाग जिला मऊगंज की कार्यवाही*

आज की कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी लोकेश सिंह ठाकुर, आबकारी उपनिरीक्षक गोकुल प्रसाद मेघवाल, आरक्षक वेदप्रकाश तिवारी, अखिलेश शुक्ला, आशीष गुप्ता शामिल रहे।