बिजावर नगर पालिका ने निकाली तिरंगा यात्रा

बिजावर नगर पालिका ने निकाली तिरंगा यात्रा

आज दिनांक 14/08/2023 आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत नगर परिषद बिजावर द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जो नगर परिषद बिजावर से शुरू होकर गल्ला मंडी, भोला गिरी मंदिर, मेन मार्केट,बस स्टैंड, डाकखाना चौराहा होते हुए रेस्ट हाउस से समस्त नगर में भ्रमण करते हुए वापिस नगर परिषद कार्यालय में तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। इस तिरंगा यात्रा में मुख्य नगर पालिका अधिकारी संतोष सैनी ,उपयंत्री पुरषोत्तम प्रजापति, संत सिंह बड़े बाबू ,राजस्व निरीक्षक अशोक साहू, सफाई प्रभारी रामकुमार पाण्डेय,अशोक संसिया, तारिक खान, राजकुमार गुप्ता, हरिशंकर तिवारी , अशोक सांसिया एवं नगर परिषद बिजावर का समस्त स्टाफ मौजूद रहे