जनपद मैनपुरी में चल रहे अवैध अस्पतालों पर नही हो रही कार्यवाही फिर एक प्रसूता की प्रसव के दौरान हुई मौत
पूरा मामला जनपद मैनपुरी का है दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम कपूरपुर
मैनपुरी ब्रेकिंग
रिपोर्ट - रचित पाण्डेय
पूरा मामला जनपद मैनपुरी का है दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम कपूरपुर निवासी मोहित अपनी पत्नी को लेकर जिला अस्पताल पहुचे जहाँ पर डॉक्टरों के द्वारा मरीज के इलाज में कोताही करने के कारण मोहित अपनी पत्नी को लेकर दीवानी रोड ईशन नदी तिराहे पर स्थित एक निजी अस्पताल अशोकपुष्प में लेकर पहुचे जहाँ पर मौजूद स्टॉफ ने मरीज के साथ आये लोगो को भरोसे में लेकर प्रसूता का ऑपरेशन कर दिया जिसके बाद मरीज की हालत बिगड़ गयी। इसके बाद अस्पताल में मौजूद स्टॉफ ने एम्बुलेंस बुलाकर मरीज को दूसरी जगह लेजाने को बोलने लगे जब की प्रसूता की प्रसव के उपरांत ही मौत हो गयी थी। स्टॉफ अस्पताल में ताला लगाकर फरार हो गए।

