देवरिया : भूमि विवाद के चलते 6 लोगो की हत्या
देवरिया - सोमवार की सुबह दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में 6 लोगो की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलने के बाद जिले के कई आलाधिकारी सहित आधा दर्जन थाने की फोर्स मौके पर पहुंचकर हालत को सभालने में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत फतेहपुर के टोला निवासी सत्य प्रकाश दुबे के परिवार का गांव के ही अभ्यपुरा टोले के रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव के परिवार से भूमि विवाद को लेकर रंजिश चल रही थी। बताया जाता है कि सोमवार की सुबह प्रेमचंद यादव के साथ दर्जनों लोगो ने बंदूक और लाठी डंडा लेकर सत्य प्रकाश दुबे के घर पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने सत्य प्रकाश दुबे, उनकी पत्नी समेत पांच लोगो की जान ले ली। इस घटना में प्रेमचंद यादव के मारे जाने की सूचना मिल रही है। घटना के बाद आस पास के गांव में सनसनी फैल गई है।

