पर्व जैसा मनेगा रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह, गाँवों तथा नगर में निकलेगी प्रभातफेरी

पर्व जैसा मनेगा रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह,  गाँवों तथा नगर में निकलेगी प्रभातफेरी

अयोध्या के श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश में उत्साह और आनंद का माहौल है। इसी तारतम्य में सिवनी मालवा के आईटी सेण्टर में विधायक  के द्वारा सभी विभागों सहित मंदिर ट्रस्टीयों की बैठक आयोजित की गई। जिसमे विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर गहन चर्चा की और जरूरी निर्देश दिए। बैठक में वर्मा ने कहा कि 22 जनवरी को वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के बाद प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली पर भव्य मंदिर तैयार होकर भक्तों के दर्शन के लिए शुरू हो जाएगा। हम सभी को मिलकर इस अवसर को विशेष और ऐतिहासिक बनाना है। 

उन्होंने कहा कि यह ऐसा अविष्मरणीय उत्सव हो जाए जो देश-विदेश में ऐतिहासिक रहे। इसके लिए हर हिंदू परिवार को इस पर्व से प्रत्यक्ष रूप से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है। सिवनी मालवा विधानसभा के सभी गाँवों तथा नगर में 16 से लेकर 22 जनवरी तक प्रभातफेरी का आयोजन किया जायेगा। इसमें हमारे सभी अनुसांगिक संगठनों का भी सहयोग लिया जाएगा। नगर में प्रमुख 4 स्थानों पर मंदिर के उद्घाटन का सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से दिखाया जायेगा ताकि क्षेत्र की जनता भी इस पुण्य पलों की साक्षी बन सके। 

प्रत्येक सनातनी परिवार को अपने घर के बाहर रंगोली बनाना है, अपने अपने घरों के सामने दीपक जलाना है ये उत्सव दीपावली की तरह  भव्य होना चाहिए साथ ही सभी को भगवा ध्वज लगाने के लिए प्रोत्साहित करना है, जो सक्षम ना हो उसके यहां आपसी और सामाजिक सहयोग से दीप प्रज्वलन होना चाहिए। विधायक ने कहा कि हमने दशकों पूर्व प्रण लिया था और जिसका नारा था "राम लला हम आयेंगे मंदिर वहीं बनाएंगे। यह 22 जनवरी को अक्षरस: पूरा होने जा रहा है। जिसको लेकर बैठक में कई तरह के निर्देश दिए गए हैं।